ओवरटेक के विवाद में मारपीट, सड़क जाम

लालगंज : शनिवार की देर रात लालगंज-वैशाली मुख्य मार्ग के घाघरा चौक पर गाड़ी ओवरटेक करने के विवाद में एक पक्ष के दर्जनों लोगों ने अगरपुर निवासी एक बाइक चालक को बुरी तरह पीट डाला. वहीं उसे बचाने के लिए आगे आये एक स्थानीय पान दुकानदार पवन कुमार के साथ भी मारपीट की गयी, जिसे […]
लालगंज : शनिवार की देर रात लालगंज-वैशाली मुख्य मार्ग के घाघरा चौक पर गाड़ी ओवरटेक करने के विवाद में एक पक्ष के दर्जनों लोगों ने अगरपुर निवासी एक बाइक चालक को बुरी तरह पीट डाला. वहीं उसे बचाने के लिए आगे आये एक स्थानीय पान दुकानदार पवन कुमार के साथ भी मारपीट की गयी, जिसे बचाने आये उसके बुजुर्ग पिता मोती राय को भी पीटा.
इस घटना में पिता-पुत्र बुरी तरह घायल हो गये. सभी ने उक्त पान दुकान में लूटपाट की तथा पेप्सी, थम्स अप आदि ठंडा के सैकडों बोतल सड़क पर पटक कर फोड़ डाले, जिससे दुकानदार को हजारों रुपये की क्षति हुई है. ॉइस घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने सड़क जाम कर दिया, जिस कारण सड़क के दोनों तरफ छोटी-बड़ी गाड़ियों की लंबी कतारें लग गयी. सूचना पर पहुंची लालगंज पुलिस लोगों से विनती कर हटवाया. तब दो घंटे बाद यातायात सामान्य हो सकी. घटना के बाद लोगों ने घायल पान दुकानदार एवं उसके पिता को रेफरल अस्पताल लालगंज में भरती कराया. जहां उसका इलाज किया जा रहा है. घायल बाइक चालक को उसके परिजन ले कर चले गये.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




