दहेज की खातिर गला दबा कर विवाहिता की हत्या

राजापाकर : एक दहेज लोभी परिवार ने एक 22 वर्षीय नव विवाहिता की गला दबा कर हत्या कर दी. घटना बारंटी ओपी थाना क्षेत्र के रंदाहा ग्राम की है. रंदाहा निवासी शत्रुघ्न राय के पुत्र इंद्र मोहन राय एवं उसकी पत्नी मृतका पूजा कुमारी दोनों पति-पत्नी में शुक्रवार की देर रात घरेलू विवाद को ले […]
राजापाकर : एक दहेज लोभी परिवार ने एक 22 वर्षीय नव विवाहिता की गला दबा कर हत्या कर दी. घटना बारंटी ओपी थाना क्षेत्र के रंदाहा ग्राम की है. रंदाहा निवासी शत्रुघ्न राय के पुत्र इंद्र मोहन राय एवं उसकी पत्नी मृतका पूजा कुमारी दोनों पति-पत्नी में शुक्रवार की देर रात घरेलू विवाद को ले झगड़ा झंझट हुआ था.
मृतक पूजा को एक आठ माह की बच्ची भी है. शव को पिकअप भवन पर लादकर ठिकाने लगाने जा रहे थे. तीन बजे अहले सुबह मृतका पूजा कुमारी के पिता गंगाब्रिज थाने के दीवानकोट गांव के राम बरन राय 20-25 सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे एवं बारांटी ओपी थाने को फोन किया. थाना प्रभारी शाहनवाज खान मौके पर पहुंच शव को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेजा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




