दुर्घटना में स्कूटी सवार की मौत

Updated at : 23 Jul 2017 3:23 AM (IST)
विज्ञापन
दुर्घटना में स्कूटी सवार की मौत

सराय : सराय बाजार के सूरज चौक के समीप शनिवार को हाजीपुर से मुजफ्फरपुर की ओर जा रही टैंकर ओवरटेक करने के दौरान स्कूटी में टक्कर में मार दी, जिससे स्कूटी पर सवार दो युवक घायल हो गये. दोनों युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. इस घटना में एक युवक की मौत […]

विज्ञापन

सराय : सराय बाजार के सूरज चौक के समीप शनिवार को हाजीपुर से मुजफ्फरपुर की ओर जा रही टैंकर ओवरटेक करने के दौरान स्कूटी में टक्कर में मार दी, जिससे स्कूटी पर सवार दो युवक घायल हो गये. दोनों युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. इस घटना में एक युवक की मौत हो गयी. दूसरे युवक की नाजुक हालत देख चिकित्सकों ने पीएमसीएच रेफर कर दिया. जानकारी के अनुसार क्षेत्र के दामोदरपुर गांव निवासी अमरेश कुमार सिंह का पुत्र प्रिंस कुमार और संजय कुमार सिंह का पुत्र सौरभ कुमार किसी घरेलू कार्य से स्कूटी से स्टेशन रोड से निकल सूरज चौक की ओर जा रहा था.

इसी क्रम में इंडियन गैस से भरे टैंकर ने ओवरटेक के दौरान धक्का मार दिया. ठोकर लगते ही दोनों युवक टैंकर के पिछले चक्का के नीचे दब गये. घटना के बाद टैंकर का ड्राइवर और खलासी भागने में सफल रहा. आनन-फानन में सदर अस्पताल हाजीपुर ले गयी. जहां डॉक्टर ने प्रिंस कुमार को मृत घोषित कर दिया. दूसरे युवक को पीएमसीएच रेफर किया गया.

परिजन भी सदर अस्पताल, हाजीपुर पहुंच गये थे. परिजन घायल युवक सौरभ को पटना ले गये. मौत की खबर गांव में जाते ही गांव में मातम छा गया. वहीं परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है.
थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि मृत प्रिंस कुमार का शव का पोस्टमार्टम करा परिजन को सुपुर्द कर दिया जायेगा. टैंकर और स्कूटी को जब्त कर ली गयी है. मामले की जांच कर प्राथमिकी दर्ज कर की जायेगी. टैंकर ड्राइवर और खलासी की खोज की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन