फर्श पर बैठा कर छात्रों का होता है पठन-पाठन
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
स्कूल में चापाकल खराब होने से छात्रों को होती है परेशानी महुआ : देश के आजादी के पूर्व स्थापित की गयी बालक मध्य विद्यालय में सुविधाओं की घोर अभाव है, जिस कारण यहां पठन-पाठन करने आ रहे बच्चों को काफी परेशानी होती है. फिर भी संबंधित विभाग द्वारा समस्याओं को दूर करने की दिशा में […]
विज्ञापन
स्कूल में चापाकल खराब होने से छात्रों को होती है परेशानी
महुआ : देश के आजादी के पूर्व स्थापित की गयी बालक मध्य विद्यालय में सुविधाओं की घोर अभाव है, जिस कारण यहां पठन-पाठन करने आ रहे बच्चों को काफी परेशानी होती है. फिर भी संबंधित विभाग द्वारा समस्याओं को दूर करने की दिशा में कोई पहल नहीं किया जाना बच्चों के लिये चुनौती बनी हुई है.
मालूम हो कि बाजार के देसरी रोड में स्थित इस विद्यालय में एक हजार बच्चे नामांकित हैं, जिन्हें पढ़ाने के लिये 23 शिक्षक पदस्थापित किये गये हैं. वहीं विद्यालय में लगे दो में से एक चापाकल खराब पड़े रहने के कारण बच्चे प्यास बुझाने के लिये सड़क पार कर होटलों और अन्य जगहों पर लगे चापाकलों का सहारा लेते हैं.
जबकि सड़क और समतल भूमि से काफी नीचे स्तर पर विद्यालय होने के कारण बरसात के दिनों में बारिश का पानी लग जाने से विद्यालय परिसर पूरी तरह से जलमग्न हो जाता है. जबकि 16 कमरे इस विद्यालय में है, लेकिन उपस्कर की घोर कमी के कारण बच्चों को फर्श पर बैठा कर पठन-पाठन कराया जाता है.
बच्चों के अनुपात में शिक्षक और कमरा उपलब्ध होने के बावजूद गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर जोर नहीं दिये जाने से यहां नामांकित बच्चों की भविष्य चौपट होती दिख रही है. फिर भी न तो अधिकारी और न ही जनप्रतिनिधि विद्यालय की समस्याओं को दूर करने की कोशिश कर रहे हैं, जिस कारण बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों में भी रोष व्याप्त है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










