लाखों की धोखाधड़ी करने की प्राथमिकी दर्ज

Updated at : 14 Jul 2017 4:16 AM (IST)
विज्ञापन
लाखों की धोखाधड़ी करने की प्राथमिकी दर्ज

हाजीपुर : दादा के इलाज के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी किये जाने की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. नगर थाना क्षेत्र के छोटी मड़ई निवासी शक्ति कुमार व उसके दोस्त से चार लाख 96 हजार रुपये की धोखाधड़ी किये जाने की चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दर्ज प्राथमिकी में बताया […]

विज्ञापन

हाजीपुर : दादा के इलाज के नाम पर लाखों रुपये की धोखाधड़ी किये जाने की प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. नगर थाना क्षेत्र के छोटी मड़ई निवासी शक्ति कुमार व उसके दोस्त से चार लाख 96 हजार रुपये की धोखाधड़ी किये जाने की चार लोगों पर प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. दर्ज प्राथमिकी में बताया गया है

कि पकड़ी एतवारपुर निवासी सह वर्तमान केबल चौक अनवरपुर निवासी प्रशांत कुमार, शशांक वर्मा, राकेश बिहारी श्रीवास्तव तीनों मिल कर गत चार अप्रैल को उससे दो लाख 50 हजार रुपये और उसके मित्र राकेश कुमार से एक लाख 46 हजार रुपये दादा के इलाज के लिए लिये थे. साथ ही 25 जून तक पैसा वापस करने का एग्रीमेंट किया था. समय सीमा समाप्त होने पर उक्त लोगों द्वारा भारतीय स्टेट बैंक का चेक दिया गया. चेक को बैंक में जमा करने पर जानकारी हुई की खाते में पैसा नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन