हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, जेल

Updated at : 14 Jul 2017 4:16 AM (IST)
विज्ञापन
हथियार के साथ युवक गिरफ्तार, जेल

हाजीपुर : सदर थाने की पुलिस ने गुरुवार को हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार युवक श्याम बाबू उर्फ विजय कुमार सदर थाने के दिग्धी निवासी राम शंकर राय का पुत्र है. नगर थानाध्यक्ष चितरंजन ठाकुर ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि यादव द्वार के समीप […]

विज्ञापन

हाजीपुर : सदर थाने की पुलिस ने गुरुवार को हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. गिरफ्तार युवक श्याम बाबू उर्फ विजय कुमार सदर थाने के दिग्धी निवासी राम शंकर राय का पुत्र है. नगर थानाध्यक्ष चितरंजन ठाकुर ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि यादव द्वार के समीप किसी अपराध को अंजाम देने के लिए कुछ अपराधी जुटे हुए हैं.

सदर थानाध्यक्ष दल-बल के साथ वहां पहुंचे. पुलिस की जीप को देखते ही बाइक सवार दो लोग भागने लगे. पुलिस ने भाग रहे बाइक सवार का पीछा किया.इस क्रम में भाग रहे बाइक सवार में एक युवक बाइक से गिर पड़ा, जिसे पुलिस ने पकड़ लिया. उसने पूछताछ के दौरान अपना नाम श्याम बाबू उर्फ विजय कुमार बताया. पुलिस ने जब उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से एक कट्टा और तीन कारतूस बरामद किये गये.

पुलिस पकड़े गये युवक की निशानदेही पर उसके अन्य साथियों को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन