41 बोतल शराब के साथ एक धंधेबाज गिरफ्तार

हाजीपुर : उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार की देर शाम सदर थाना क्षेत्र के बलवाकोआरी गांव स्थित एक झोपड़ीं से 41 बोतल रॉयल स्टैग की शराब के साथ एक धंधेबाज को धर दबोचा. उत्पाद अधीक्षक अरविंद्र कुमार ने बताया की उन्हें गुप्त सूचना मिली थी की सदर थाना क्षेत्र के बलवाकोआरी गांव में शराब […]
हाजीपुर : उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार की देर शाम सदर थाना क्षेत्र के बलवाकोआरी गांव स्थित एक झोपड़ीं से 41 बोतल रॉयल स्टैग की शराब के साथ एक धंधेबाज को धर दबोचा. उत्पाद अधीक्षक अरविंद्र कुमार ने बताया की उन्हें गुप्त सूचना मिली थी की सदर थाना क्षेत्र के बलवाकोआरी गांव में शराब का अवैध कारोबार किया जा रहा है.
जिसको लेकर एक टीम का गठन किया गया. टीम में उत्पाद इंस्पेक्टर अजय शंकर सहाय, उत्पाद अवर निरीक्षक गुंजेश कुमार, सिर्द्धाथ कुमार एवं सशस्त्र बल को शामिल किया गया. टीम ने पहले रेकी कर बावाकोआरी स्थित शंभु नाथ के घर पर सघन छापेमारी की. तालासी के दौरान घर के बगल में एक झोपड़ी नुमा घर मे छुपा कर रखे रॉयल स्टैग के 41 बोतल शराब बरामद किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




