फाइनेंस कंपनी के कैशियर से अपराधियों ने 1.85 लाख लूटे

हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के जढ़ुआ बाइपास के समीप बुधवार को अपराधियों ने एसबीसीएल माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कैशियर से एक लाख 85 हजार रुपये लूट लिये. घटना को अंजाम देने के बाद एक बाइक पर सवार दो अपराधी गांधी सेतु मार्ग से भाग निकले. यह घटना तब हुई, जब फाइनेंस कंपनी के कैशियर […]
हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के जढ़ुआ बाइपास के समीप बुधवार को अपराधियों ने एसबीसीएल माइक्रो फाइनेंस कंपनी के कैशियर से एक लाख 85 हजार रुपये लूट लिये. घटना को अंजाम देने के बाद एक बाइक पर सवार दो अपराधी गांधी सेतु मार्ग से भाग निकले. यह घटना तब हुई, जब फाइनेंस कंपनी के कैशियर व मुजफ्फरपुर निवासी मिंटू कुमार रुपये जमा करने बाइक से डाकबंगला चौक स्थित एचडीएफसी बैंक जा रहे थे. बाइक पर पीछे बैठे कंपनी के फील्ड स्टाफ छपरा के गड़खा निवासी चुन्नू कुमार के पास रुपयों से भरा बैग था.
रास्ते में घात लगाये अपराधियों ने धक्का मार कर कैशियर की बाइक को गिरा दिया और रुपयों से भरा बैग और बाइक की चाबी लेकर फरार हो गये. लूट की की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में खलबली मच गयी. नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची. कैशियर और आसपास के लोगों से घटना के संबंध में जानकारी ली. कैशियर के बयान पर नगर थाने में बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है. इंस्पेक्टर सुनील कुमार ने बताया कि जांच के लिए टीम बनायी गयी है. लूटे गये रुपये की बरामदगी और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




