लूट के बाद कई बिंदुओं पर जांच में जुटी पुलिस

हाजीपुर : एसबीसीएल माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एक लाख 85 हजार रुपये लूट की घटना के बाद पुलिस कई बिंदुओं पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. कंपनी के मुख्य कार्यालय जिस गांव कंचनपुर में स्थित है, उसी गांव में हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर बैंक ऑफ इंडिया की शाखा है. इसके बावजूद उपभोक्ताओं से वसूली किये […]
हाजीपुर : एसबीसीएल माइक्रो फाइनेंस कंपनी के एक लाख 85 हजार रुपये लूट की घटना के बाद पुलिस कई बिंदुओं पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है. कंपनी के मुख्य कार्यालय जिस गांव कंचनपुर में स्थित है, उसी गांव में हाजीपुर-महनार मुख्य मार्ग पर बैंक ऑफ इंडिया की शाखा है. इसके बावजूद उपभोक्ताओं से वसूली किये गये रुपयों को फाइनेंस कंपनी के द्वारा उक्त बैंक में जमा नहीं करा कर लगभग आठ किलोमीटर दूर हाजीपुर के डाकबंगला चौक स्थित एचडीएफसी बैंक की शाखा में रुपए जमा किये जाते थे.
कंपनी के मैनेजर व कैशियर द्वारा बिना किसी सुरक्षा गार्ड के रुपये को बैंक में जमा कराना पुलिस के लिए जांच का विषय बन गया है. बुधवार को लूट की घटना जिस स्थान पर हुई वह मुख्य मार्ग से दूर संत कबीर नगर मोहल्ले की कच्ची सड़क है. पुलिस इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि कैशियर ने किस परिस्थिति में मुख्य मार्ग से न जाकर मोहल्ले से होकर जाने वाली सुनसान रास्ते से शहर में जाने की योजना बनायी थी. एक लाख रुपये से अधिक रुपये को एक जगह से दूसरे जगह ले जाने की स्थिति में सभी बैंकों और व्यवसायियों को इसकी सूचना
स्थानीय थाने की पुलिस को देने की हिदायत दी गयी है. इसके बावजूद कंपनी के कैशियर द्वारा पुलिस को बिना सूचना दिये रुपये लेकर कार्यालय से निकलने की लापरवाही से अपराधियों को मौका मिल गया और लूट की वारदात हो गयी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




