जमीन संबंधी विवाद में मारपीट, प्राथमिकी दर्ज

बिदुपुर : थाने के चेचर कुतुबपुर गांव में मंगलवार की दोपहर जमीनी विवाद और ईंट सोलिंग उखाड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच जम कर मारपीट हुई. दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर ईंट पत्थर और लाठी डंडा से हमला किया, जिसमें दोनों पक्षों के कुल चौदह व्यक्ति घायल हो गये. गंभीर रूप से घायल […]
बिदुपुर : थाने के चेचर कुतुबपुर गांव में मंगलवार की दोपहर जमीनी विवाद और ईंट सोलिंग उखाड़ने को लेकर दो पक्षों के बीच जम कर मारपीट हुई. दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर ईंट पत्थर और लाठी डंडा से हमला किया, जिसमें दोनों पक्षों के कुल चौदह व्यक्ति घायल हो गये. गंभीर रूप से घायल पांच लोगों को हाजीपुर रेफर किया गया एवं अन्य का बिदुपुर पीएचसी में इलाज चल रहा है.
घटना के संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार बिदुपुर थाने के संबंधित गांव जमीन को लेकर बालेश्वर सिंह एवं रामविलास में पूर्व से जमीनी विवाद चल रहा है. ग्रामीण सड़क की ईंट सोलिंग रास्ते को दोनों अपना बता कर कब्जे के लिये सामने सामने भिड़ते रहते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




