383 कार्टन शराब बरामद, सरगना मुजफ्फरपुर का

Updated at : 03 Jul 2017 6:18 AM (IST)
विज्ञापन
383 कार्टन शराब बरामद, सरगना मुजफ्फरपुर का

धंधेबाजों के तीन लग्जरी वाहनों के साथ पुलिस ने सात लाख 57,500 रुपये बरामद किया हाजीपुर : वैशाली पुलिस और उत्पाद विभाग की टीमों ने शनिवार की देर रात अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर विदेशी शराब की 383 कार्टन बरामद की है. इस दौरान पुलिस ने अवैध शराब के धंधे से जुड़े छह लोगों को […]

विज्ञापन

धंधेबाजों के तीन लग्जरी वाहनों के साथ पुलिस ने सात लाख 57,500 रुपये बरामद किया

हाजीपुर : वैशाली पुलिस और उत्पाद विभाग की टीमों ने शनिवार की देर रात अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर विदेशी शराब की 383 कार्टन बरामद की है. इस दौरान पुलिस ने अवैध शराब के धंधे से जुड़े छह लोगों को गिरफ्तार किया है. इन धंधेबाजों के तीन लग्जरी वाहनों को जब्त कर पुलिस ने सात लाख 57 हजार 500 रुपये बरामद की है. बरामद सभी शराब हरियाणा निर्मित है. सभी बोतलों पर सेल फॉर वनली हरियाणा अंकित है.
एसपी राकेश कुमार ने रविवार को प्रेसवार्ता में मीडिया बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि गोरौल थाना क्षेत्र के बांथू गांव के समीप शराब की एक बड़ी खेप आने वाली है. एसपी के निर्देश पर एक टीम का गठन किया गया. टीम गोरौल थाना क्षेत्र के बांथू गांव के समीप एक ट्रक एवं उसके आगे-आगे चल रही एक फॉर्चुनर गाड़ी का पीछा किया. पुलिस की गाड़ी देख फॉर्चुनर का चालक अपनी गाड़ी को तेज गति से भगाते हुए गांव की एक पक्की सड़क की ओर भागने लगा. टीम ने ट्रक को अपने कब्जे में लेकर कर भाग रहे फॉर्चुनर गाड़ी का पीछा कर उसे भी पकड़ लिया. पुलिस से ट्रकचालक एवं खलासी को गिरफ्तार कर लिया.
ट्रक की तलाशी ली, तो ट्रक पर लदी 192 कार्टन विदेशी शराब बरामद की. इसके बाद जब पुलिस ने फॉर्चुनर सवार को गिरफ्तार कर उसकी तलाशी ली, तो उसके पास से 69 हजार नकद बरामद किये. पूछताछ के दौरान फॉर्चुनर सवार ने अपना नाम कुमार गौरव और मुजफ्फरपुर जिले के खबड़ा का रहनेवाला बताया है. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के सरायपुर गांव स्थित धर्मेंद्र कुमार के घर पर छापेमारी कर एक सब्जी के झोले में रखे 6 लाख 88 हजार 500 और वहां से एक आॅल्टो वाहन भी जब्त किया.
पुलिस को देख भाग रहे धंधेबाज धर्मेंद्र कुमार को पुलिस ने धर दबोचा. गौरव कुमार ने बताया कि इसके पहले भी शराब की एक बड़ी खेप उसने जंदाहा थाना क्षेत्र के कालापहाड़ गांव निवासी शिव कुमार को दी थी. पुलिस ने शिव कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन