ताना देने के विवाद में दो पक्षों में हुई मारपीट

बिदुपुर : बिदुपुर थाना क्षेत्र के सहदुल्लाहपुर चकफरीद गांव में रविवार को उस समय अफरातफरी मच गयी जब दो पक्षों के लोग आपस में मारपीट करने लगे. घटना का कारण परिजनों की इच्छा के विरुद्ध एक युवक द्वारा शादी अंतरजातीय विवाह किया था. मारपीट की इस घटना में एक महिला सहित पांच लोग जख्मी हो […]
बिदुपुर : बिदुपुर थाना क्षेत्र के सहदुल्लाहपुर चकफरीद गांव में रविवार को उस समय अफरातफरी मच गयी जब दो पक्षों के लोग आपस में मारपीट करने लगे. घटना का कारण परिजनों की इच्छा के विरुद्ध एक युवक द्वारा शादी अंतरजातीय विवाह किया था. मारपीट की इस घटना में एक महिला सहित पांच लोग जख्मी हो गये. घायलों में शादी रचाने वाला युवक राजू कुमार उसके पिता विजन राय तथा दूसरे पक्ष से राम बालक राय, रामदेव राय और गुलविया देवी शामिल हैं.
पांचों को इलाज के लिए यहां सदर अस्पताल में भरती कराया गया. गंभीर रूप से घायल राजू राय और राम बालक राय को बेहतर इलाज के लिए चिकित्सकों ने पटना रेफर कर दिया. इधर पुलिस ने इस सिलसिले में तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज करायी है. पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




