अपराधियों ने सोने की चेन छीनी, हवाई फायरिंग
Updated at : 03 Jul 2017 5:57 AM (IST)
विज्ञापन

सराय : सराय बाजार में बाइक सवार अपराधियों ने दूसर बाइक युवक के गले से सोने का चेन छीन लिया. अपराधियों ने दहशत फैलाने को लेकर दो हवाई फायरिंग भी की. जानकारी के अनुसार मधुबनी जिला के विसफी थाना क्षेत्र के रधौली निवासी रामाशंकर राय का पुत्र मणि भूषण कुमार अपने मित्र जितेंद्र कुमार के […]
विज्ञापन
सराय : सराय बाजार में बाइक सवार अपराधियों ने दूसर बाइक युवक के गले से सोने का चेन छीन लिया. अपराधियों ने दहशत फैलाने को लेकर दो हवाई फायरिंग भी की. जानकारी के अनुसार मधुबनी जिला के विसफी थाना क्षेत्र के रधौली निवासी रामाशंकर राय का पुत्र मणि भूषण कुमार अपने मित्र जितेंद्र कुमार के साथ किसी निजी कार्य के लिए पटना जा रहा था.
इसी क्रम में अपराधियों ने सराय थाना क्षेत्र के पटेढ़ा स्थित टॉल प्लाजा से उनका पीछा करना शुरू कर दिया तथा सराय बाजार में ओवरटेक कर उन्हें रोक दिया. मणि भूषण को पिस्तौल के बट से मारकर घायल कर दिया और उसके गले से सोने का चेन छीनकर भागने लगे. घटना को अंजाम देने के बाद अपराधियों ने दो फायरिंग की.
गोली की आवाज सुन कर स्थानीय लोग घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े और भाग रहे अपराधियों को खदेड़ कर पकड़ लिया. जबकि उसके साथ अन्य अपराधी भागने में सफल रहा. पकड़े गये अपराधी को लोगों ने पुलिस को सुपुर्द कर दिया. इस संबंध में थानाध्यक्ष रमण कुमार ने बताया कि पकड़ा गया अपराधी राजापाकर थाना क्षेत्र के संजय सिंह का पुत्र रोशन कुमार है. पीड़ित के आवदेन प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




