हर रोज हादसों को आमंत्रण दे रहे जर्जर विद्युत तार

हाजीपुर : हाजीपुर समेत जिले के विभिन्न हिस्सों में बिजली के जर्जर तार हर रोज हादसों को आमंत्रण दे रहे हैं. जहां-तहां जर्जर विद्युत तार टूट कर गिरने से जान माल का भारी नुकसान हो रहा है, लेकिन ये तार बदले नहीं जा रहे. कार्य एजेंसी की लापरवाही से जर्जर तारों को बदलने का काम […]
हाजीपुर : हाजीपुर समेत जिले के विभिन्न हिस्सों में बिजली के जर्जर तार हर रोज हादसों को आमंत्रण दे रहे हैं. जहां-तहां जर्जर विद्युत तार टूट कर गिरने से जान माल का भारी नुकसान हो रहा है, लेकिन ये तार बदले नहीं जा रहे. कार्य एजेंसी की लापरवाही से जर्जर तारों को बदलने का काम आगे नहीं बढ़ पा रहा. मालूम हो कि जिले के 18 पावर सब स्टेशनों से जुड़े
11 केवी फीडरों के 310 किलोमीटर में जर्जर तारों को बदलने का काम गोदरेज कंपनी को सौंपा गया है. इस कार्य को पिछले साल के दिसंबर महीने तक ही पूरा कर लेना था, लेकिन कार्य की धीमी प्रगति के कारण निर्धारित समय में यह पूरा नहीं हो सका. तब कार्य की अवधि बढ़ा कर मार्च 2017 तक कर दिया गया, लेकिन फिर भी काम पूरा नहीं हुआ. अब इस काम को पूरा करने के लिए इस साल के दिसंबर महीने तक का समय निर्धारित किया गया है. कार्य की गति देख कर ऐसा नहीं लगता कि इस समय सीमा में भी यह काम पूरा हो सकेगा.
जिले के विभिन्न क्षेत्रों में अत्यधिक लोड के कारण 11 केवी के हाइ टेंशन तार टूट कर गिर जा रहे हैं. जर्जर तारों के टूट कर गिरने के कारण पिछले एक साल के दौरान लगभग दस लोगों की जानें जा चुकी है. कई मवेशियों की भी मौत हो चुकी है. कुछ महीने पहले सैकड़ों एकड़ गेहूं की फसल जल कर राख हो चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




