25 हजार वाहनों का प्रतिदिन औसतन परिचालन

Updated at : 29 Jun 2017 4:22 AM (IST)
विज्ञापन
25 हजार वाहनों का प्रतिदिन औसतन परिचालन

दिनदहाड़े दवा व्यवसायी से 1.40 लाख रुपये लूटे बाइक सवार दो अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम बाइक की डिक्की में रुपये रखकर व्यवसायी जा रहा था पटना हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के जढुआ स्थित मामू भांजा के समीप बुधवार को उस समय अफरातफरी मच गयी जब अपराधियों ने एक दवा व्यवसायी से एक […]

विज्ञापन

दिनदहाड़े दवा व्यवसायी से 1.40 लाख रुपये लूटे

बाइक सवार दो अपराधियों ने दिया घटना को अंजाम
बाइक की डिक्की में रुपये रखकर व्यवसायी जा रहा था पटना
हाजीपुर : नगर थाना क्षेत्र के जढुआ स्थित मामू भांजा के समीप बुधवार को उस समय अफरातफरी मच गयी जब अपराधियों ने एक दवा व्यवसायी से एक लाख 40 हजार रुपये लूट लिये गये. घटना सुबह नौ बजे तब हुई जब व्यवसायी बाइक की डिक्की में रुपये रखकर पटना जा रहा था. इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया. इस संबंध में व्यवसायी के बयान पर नगर थाने में बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी.
पुलिस मामले की जांच-पड़ताल कर रही है. जानकारी के अनुसार नगर थाने के सांचीपट्टी मोहल्ले निवासी व दवा व्यवसायी मो नियाज उर्फी सुबह नौ बजे अपने घर से बाइक से पटना जाने के लिये निकला था.
बाइक की डिक्की में एक लाख चालीस हजार रुपये थे. मामू भांजा के समीप एक बाइक पर सवार सवार दो नकाबपोश अपराधियों ने उनकी बाइक को रोक दिया. जब तक व्यवसायी कुछ समझ पाता, बाइक सवार दोनों युवकों ने डिक्की में रखे झोला सहित रुपये निकाल लिये और हाजीपुर की ओर भाग निकले. इधर, घटना की सूचना मिलते ही नगर थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची.
क्या कहते हैं पदाधिकारी
पटना जा रहे एक दवा व्यवसायी की बाइक की डिक्की तोड़ कर एक लाख 40 हजार रुपये की लूट की शिकायत की गयी है. प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है. प्रारंभिक जांच में मामला संदिग्ध प्रतीत होता है. पुलिस कई बिंदुओं पर जांच-पड़ताल कर रही है.
सुनील कुमार, इंस्पेक्टर, नगर थाना
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन