एक्सप्रेस ट्रेनें तस्करों के लिए बनीं सेफ जोन

हाजीपुर : मंगलवार की देर शाम हाजीपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस ट्रेन से 22 लाख 50 हजार की तस्करी की सिगरेट बरामद होने की यह कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी पांच महीनों के अंदर हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों से 80 लाख से अधिक […]
हाजीपुर : मंगलवार की देर शाम हाजीपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस ट्रेन से 22 लाख 50 हजार की तस्करी की सिगरेट बरामद होने की यह कोई पहली घटना नहीं है. इससे पहले भी पांच महीनों के अंदर हाजीपुर रेलवे स्टेशन पर विभिन्न एक्सप्रेस ट्रेनों से 80 लाख से अधिक के तस्करी के सामान आरपीएफ एवं कस्टम विभाग की संयुक्त छापेमारी में बरामद किये गये. तस्करों के लिए यह रूट सेफ जोन बनता जा रहा है. हालांकि 28 फरवरी, 2017 को जीआरपी हाजीपुर की छापेमारी में भी दो लाख का गांजा, जो तस्करी कर ले जाया जा रहा था, उसे बरामद किया गया.
मालूम हो कि बीते मंगलवार को 22 लाख 50 हजार की सिगरेट कस्टम विभाग एवं हाजीपुर आरपीएफ की संयुक्त छापेमारी में बरामद की गयी थी. सिगरेट के डिब्बे पांच बोरों में रखकर तस्करी के लिए ले जाया जा रहा था, न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस ट्रेन की स्लीपर बोगी से बरामद किया गया था. कस्टम विभाग पटना के अधीक्षक दुर्गा प्रसाद चौधरी एवं आरपीएफ हाजीपुर के इंस्पेक्टर महेंद्र प्रसाद चौधरी ने बुधवार को बताया कि बीते आठ अप्रैल को 50 लाख की सिगरेट न्यू जलपाईगुड़ी एक्सप्रेस ट्रेन से ही बरामद की गयी थी.
27 फरवरी को इसी ट्रेन से आरपीएफ एवं कस्टम विभाग के पदाधिकारियों ने 120 किलो गांजा बरामद किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




