36 क्विंटल महुआ, 180 लीटर शराब जब्त

Updated at : 28 Jun 2017 8:18 AM (IST)
विज्ञापन
36 क्विंटल महुआ, 180 लीटर शराब जब्त

सफलता . बिदुपुर थाने के बरियारपुर गांव में उत्पाद विभाग ने की छापेमारी तीन शराब भट्ठियों को उत्पाद विभाग की टीम ने किया ध्वस्त प्लास्टिक के 18 ड्रम व छह गैलन शराब जब्त हाजीपुर : पटना कंट्रोल रूम की सूचना पर उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार को छापेमारी की. टीम ने बिदुपुर थाने के […]

विज्ञापन
सफलता . बिदुपुर थाने के बरियारपुर गांव में उत्पाद विभाग ने की छापेमारी
तीन शराब भट्ठियों को उत्पाद विभाग की टीम ने किया ध्वस्त
प्लास्टिक के 18 ड्रम व छह गैलन शराब जब्त
हाजीपुर : पटना कंट्रोल रूम की सूचना पर उत्पाद विभाग की टीम ने मंगलवार को छापेमारी की. टीम ने बिदुपुर थाने के बरियारपुर दियारा क्षेत्र में छापेमारी के दौरान देसी शराब बनाने की तीन भट्ठियों को ध्वस्त किया. इस दौरान टीम ने मौके से 18 ड्राम में रखे गये 3600 किलो महुआ जावा बरामद किया. टीम ने इन भट्ठियों के समीप छह प्लास्टिक का गैलन भी जब्त किया.
इन गैलन में तैयार 180 लीटर देसी तैयार शराब बरामद हुई. हालांकि टीम के पहुंचने की भनकलगते ही धंधेबाज मौके से भागने में सफल रहे. जानकारी के अनुसार पटना कंट्रोल रूम को सूचना मिली थी कि बिदुपुर थाना क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बनायी जा रही है. इसकी जानकारी वैशाली उत्पाद विभाग को दी गयी. उत्पाद अधीक्षक अरविंद कुमार के निर्देश पर उत्पाद इंस्पेक्टर अजय शंकर सहाय, अवर निरीक्षक गुंजेश कुमार और सिद्धार्थ कुमार तथा सैप व सशस्त्र बलों की एक टीम बनायी गयी. टीम ने सूचना की पहले रेकी करायी.
सूचना पक्की होने के बाद देर शाम टीम बरियारपुर दियारा पहुंची और एक झाड़ी की ओट पर संचालित अवैध भट्ठियों की तलाशी शुरू कर दी. इस क्रम में टीम ने तीन अवैध भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. मौके से 18 ड्राम जब्त किया. सभी ड्राम में दो-दो सौ किलो महुआ जावा छुपा कर रखा गया था. पास ही छह गैलन में रखी गयी 180 लीटर तैयार देसी शराब जब्त कर ली गयी. बरामद महुआ जावा को टीम ने मौके पर नष्ट कर दिया.
पटना कंट्रोल रूम से दियारा क्षेत्र में अवैध शराब बनाने की सूचना मिली थी. इसके टीम गठित कर बिदुपुर थाने के बरियारपुर दियारा में छापेमारी की गयी. तीन भट्ठियों को ध्वस्त कर 18 ड्राम में रखे गये 36 क्विंटल महुआ जावा को नष्ट किया. वहीं, 180 लीटर महुआ शराब जब्त की गयी है.
अरविंद कुमार, उत्पाद अधीक्षक, वैशाली
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन