शिक्षा से गरीबी दूर होगी और देश बढ़ेगा आगे

Updated at : 28 Jun 2017 8:17 AM (IST)
विज्ञापन
शिक्षा से गरीबी दूर होगी और देश बढ़ेगा आगे

कला-संस्कृति एवं खेल मंत्री शिवचंद्र राम ने स्कूल के भवन का किया उद्घाटन पातेपुर ग्रामीण : जब तक शिक्षा का विकास नहीं होगा, तब तक न तो गरीबी दूर होगी न समाज और हमारा देश आगे बढ़ेगा. उक्त बातें बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं खेल मंत्री शिवचंद्र राम ने पातेपुर प्रखण्ड के अजीजपुर चांदे […]

विज्ञापन
कला-संस्कृति एवं खेल मंत्री शिवचंद्र राम ने स्कूल के भवन का किया उद्घाटन
पातेपुर ग्रामीण : जब तक शिक्षा का विकास नहीं होगा, तब तक न तो गरीबी दूर होगी न समाज और हमारा देश आगे बढ़ेगा. उक्त बातें बिहार सरकार के कला संस्कृति एवं खेल मंत्री शिवचंद्र राम ने पातेपुर प्रखण्ड के अजीजपुर चांदे पंचायत में उत्क्रमित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नवनिर्मित भवन के उद्घाटन के बाद समारोह को संबोधित करते कहा कि बाबा साहब ने कहा था शिक्षित बनो, संघर्ष करो एकजुट हो. जब तक शिक्षा का विकास नहीं होगा तब तक गरीब गरीब ही रहेगा, अमीर नही बन सकता इसलिए गरीबी दूर करने का सबसे कारगर उपाय है अपने बच्चों को शिक्षित बनाओ.
मंत्री ने बिहार में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व उपमुख्य मंत्री तेजस्वी यादव द्वारा बिहार में चौतरफाविकास की चर्चा करते कहा मुख्यमंत्री ने सबसे बड़ा काम बिहार में शराबबंदी करके की है. सभा की अध्यक्षता एवं संचालन अशर्फी मंडल ने की. विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक महिपत राम, पूर्व मुखिया गंगा मंडल, मुखिया पति मुकेश राम, कामेश्वर साह, मैनेजर सहनी पातेपुर बीइओ कृष्ण देव महतो आदि ने संबोधित किया.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन