बैंक डकैती मामले में दो को सात साल की सजा

Updated at : 25 Jun 2017 4:57 AM (IST)
विज्ञापन
बैंक डकैती मामले में दो को सात साल की सजा

हाजीपुर : जिला सत्र न्यायाधीश एके जैन की अदालत चार वर्ष पूर्व हुए बैंक लूट मामले में शनिवार को सजा सुनाते हुए दो अभियुक्तों सात-सात वर्षों की सजा सुनाया गया. जंदाहा थाने के बिहार ग्रामीण बैंक के कजरी भाथ के शाखा प्रबंधक विंदेश्वर सिंह ने बैंक लूट कांड का प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जंदाहा कांड […]

विज्ञापन

हाजीपुर : जिला सत्र न्यायाधीश एके जैन की अदालत चार वर्ष पूर्व हुए बैंक लूट मामले में शनिवार को सजा सुनाते हुए दो अभियुक्तों सात-सात वर्षों की सजा सुनाया गया. जंदाहा थाने के बिहार ग्रामीण बैंक के कजरी भाथ के शाखा प्रबंधक विंदेश्वर सिंह ने बैंक लूट कांड का प्राथमिकी दर्ज करायी थी. जंदाहा कांड संख्या 44/13 दिनांक एक मार्च 13 को बैंक डकैती का मामला दर्ज कराया गया था.

जंदाहा स्थित ग्रामीण बैंक में डकैती कर दो अपराधी भाग रहे थे. बाइक से भाग रहे बैंक डकैतों को ग्रामीणों ने पकड़ लिया था. मामले की जानकारी देसरी थाने को हाने पर पकड़े गये लुटेरों को गिरफ्तार किया गया था. गिरफ्तार दोनों अपराधी वीरेंद्र शर्मा और उसका साथी सूरज कुमार सहनी को ग्रामीणों के चंगुल से बचा कर पुलिस अपने अभिरक्षा में ले ली.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन