मलाही को कुपोषित छोड़ अलीपुर पर स्नेह बरसाने चले रामविलास पासवान

हाजीपुर : केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत दूसरा गांव तो गोद ले लिया है मगर पहले गांव वैशाली के भगवानपुर प्रखंड के अकबर मलाही की स्थिति ढाई साल बाद भी किसी कुपोषित बच्चे जैसी है. जर्जर सड़कें, कीचड़ और गंदगी, बंद पड़ा अस्पताल, शराबबंदी के बावजूद ताड़ी बेचने का […]
हाजीपुर : केंद्रीय मंत्री रामविलास पासवान ने सांसद आदर्श ग्राम योजना के तहत दूसरा गांव तो गोद ले लिया है मगर पहले गांव वैशाली के भगवानपुर प्रखंड के अकबर मलाही की स्थिति ढाई साल बाद भी किसी कुपोषित बच्चे जैसी है. जर्जर सड़कें, कीचड़ और गंदगी, बंद पड़ा अस्पताल, शराबबंदी के बावजूद ताड़ी बेचने का खुला कारोबार, आजीविका के लिए तरसते लोग यही आदर्श ग्राम अकबर मलाही की पहचान है. कहते हैं,
इस पंचायत से उन्हें लोकसभा चुनाव में सर्वाधिक मत प्राप्त हुए थे और यहां उनकी जाति पासवान की आबादी सर्वाधिक है, इसलिए उन्होंने इस गांव को गोद लिया था. मगर उस वक्त एक साल के अंदर जिन-जिन योजनाओं को धरातल पर लाने के वादे उन्होंने किये थे, उनमें से एक तिहाई भी साकार नहीं हो पाये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




