छोटे वाहनों के परिचालन से मिली राहत

Updated at : 24 Jun 2017 12:56 AM (IST)
विज्ञापन
छोटे वाहनों के परिचालन से मिली राहत

हाजीपुर : उत्तर बिहार का लाइफ लाइन कहा जाने वाला महात्मा गांधी सेतु पुल पर छोटे वाहनों के परिचालन फिर से शुरू होने पर लोगों को काफी राहत महसूस हुई है. गुरुवार से ही बाइक सहित सभी चार पहिया छोटे वाहन जिस तरह पहले सेतु पर चलते थे.उसी तरह अब चलेंगे. जिला प्रशासन की ओर […]

विज्ञापन

हाजीपुर : उत्तर बिहार का लाइफ लाइन कहा जाने वाला महात्मा गांधी सेतु पुल पर छोटे वाहनों के परिचालन फिर से शुरू होने पर लोगों को काफी राहत महसूस हुई है. गुरुवार से ही बाइक सहित सभी चार पहिया छोटे वाहन जिस तरह पहले सेतु पर चलते थे.उसी तरह अब चलेंगे.

जिला प्रशासन की ओर से सुबह नौ से शाम चार बजे के बीच के समय में ही छोटे वाहनों के परिचालन की अनुमति दी गई है. मालूम हो की बीते 11 जून से सेतु पर छोटे पर छोटे वाहनों के परिचालन पर रोक लग दिया गया था.
सेतु से बस, ट्रक, ट्रेंपु का ही परिचालन कराया जा रहा था. छोटे वाहनों को सोनपुर-दिग्घा जेपी सेतू पर से हो कर जाना था. उक्त निर्णय के बाद बुधवार एवं गुरूवार को जेपी सेतु पर भीषण जाम का सामना लोगों को करना पड़ा था. वाहन चालक पटना जाने के क्रम में चार से पांच घंटे जाम में फंसे रहे. जेपी सेतु पर जाम लगने की संभावना और बीते दो दिनों में लगे भीषण जाम को देखते हुऐ देखते हुए पटना ट्रैफिक एसपी पीके दास के निर्देश पर महात्मागांधी सेतु पर छोटे वाहनों को कुछ घंटों के लिए आने-जाने की अनुमति मिल सकी.
हलांकि ट्रैफिक एसपी के निर्देश के तहत यह भी बताया गया है कि सेतु पर छोटे वाहनों के परिचालन की अनुमति के समय को लगातार लागू नही किया जाएगा.सुबह 9 बजे से चार बजे शाम तक का जो समय परिचालन के लिए दिया गया है. उस अवधि में कुछ आवश्यक कारणों से प्रशासन द्वारा परिचालन पर कुछ घंटों के लिए रोक भी लगाया जा सकता है.बाइक सहित अन्य वाहनों के परिचालन की इजाजत मिलने से लोगों को काफी राहत मिली है.
क्या कहते हैं वाहन चालक
गांधी सेतु पर छोटे वाहनों का परिचालन बंद होने के बाद 60 किलोमीटर की दूरी तय कर पटना जाना काफी परेशानी भरा दौर रहा, वहीं दूसरी ओर सोनपुर-दिग्घा पुल पर जाम से निपटने एवं ट्रैफिक व्यवस्था को दुरुस्त की कोई व्यवस्था नहीं की गयी थी.
छठ्ठु यादव, प्रधानाध्यापक, पानापुर- धर्मपुर
भरपुरा चौक से हाजीपुर मोड़ तक जाम की समस्या को दूर किये बिना जेपी पुल से पटना जाना काफी मुश्किल होगा. छोटे वाहनों के परिचालन की अनुमति मिलने से काफी राहत पहुंची है
त्रिभुवन प्रसाद चौरसिया, वाहन चालक
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन