तेजाब फेंक कर पत्नी व भाभो को किया घायल

Updated at : 23 Jun 2017 3:49 AM (IST)
विज्ञापन
तेजाब फेंक कर पत्नी व भाभो को किया घायल

अरनियां : नशे में धुत एक पति ने अपने परिजनों पर तेजाब फेंक कर जानलेवा हमला किया. तेजाब से झुलस कर हमलावर की पत्नी और भाभो झुलस कर जख्मी हो गयीं. दोनों को जंदाहा पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया. घटना थाना क्षेत्र के धधुआ लंका टोले […]

विज्ञापन

अरनियां : नशे में धुत एक पति ने अपने परिजनों पर तेजाब फेंक कर जानलेवा हमला किया. तेजाब से झुलस कर हमलावर की पत्नी और भाभो झुलस कर जख्मी हो गयीं. दोनों को जंदाहा पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर किया गया. घटना थाना क्षेत्र के धधुआ लंका टोले में देर शाम की है. इस संबंध में घायल कलावती देवी ने पुलिस को दिये बयान में कहा है कि शाम में उसका पति श्यामदेव सहनी नशे की हालत में घर आया था.

वह उससे रुपये की मांग करने लगा. रुपये देने से इनकार करने पर उसका पति गुस्से में आ गया और उसके साथ मारपीट करने लगा. इस बीच बचाने आयी उसकी गोतनी लीला देवी के साथ भी मारपीट की गयी. इसी क्रम में कमरे में रखें तेजाब की बोतल निकाल कर गोतनी पर जानलेवा हमला किया. इससे वह बुरी तरह झुलस गयी. तेजाब का छींटा पड़ने से वह भी जख्मी हो गयी. इधर घटना की सूचना मिलते ही जंदाहा पुलिस मौके पर पहुंची और हमलावर पति को भी गिरफ्तार कर लिया. पुलिस पीड़िता पत्नी के बयान पर पति के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई में जुट गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन