नगर में युवा जन शक्ति ने निकाला आक्रोश मार्च
Edited by Prabhat Khabar Digital Desk
Updated:
विज्ञापन
सिक्कों के प्रचलन को लेकर चल रहीं अफवाहों के खिलाफ निकाला मार्च हाजीपुर : सिक्कों के प्रचलन में बाधा एवं छोटे एवं बड़े व्यवसायियों के पास बढ़ते सिक्कों के बोझ से इस संबंध में फैल रही अफवाहों के बीच प्रशासनिक उदासीनता आदि को लेकर युवा जनशक्ति के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को नगर में आक्रोश मार्च […]
विज्ञापन
सिक्कों के प्रचलन को लेकर चल रहीं अफवाहों के खिलाफ निकाला मार्च
हाजीपुर : सिक्कों के प्रचलन में बाधा एवं छोटे एवं बड़े व्यवसायियों के पास बढ़ते सिक्कों के बोझ से इस संबंध में फैल रही अफवाहों के बीच प्रशासनिक उदासीनता आदि को लेकर युवा जनशक्ति के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को नगर में आक्रोश मार्च निकाला. मार्च स्थानीय रामाशीष चौक से निकला और नगर के विभिन्न स्थानों से गुजरते हुए गांधी चौक पहुंचा. गांधी चौक पर पहुंच कर मार्च सभा में तब्दील हो गया. सभा में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष धीरज कुमार राय ने कहा कि जिला स्तर पर सिक्कों के प्रचलन को लेकर आये दिन किसी न किसी की ओर से शिकायतें आती रहती है.
लोगों की परेशानी बढ़ रही हैं. नोट बंदी के बाद बाजार में सिक्कों की संख्या में काफी वृद्धि हुई. व्यवसायियों के पास सिक्कों का बोझ बढ़ा. बैंकों, पेट्रोल पंपो एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों की ओर से सिक्कों को लेने में आनाकानी की जाने लगी. राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि सिक्का लेने से मना करना भारतीय मुद्रा का अपमान है और इसे राजद्रोह समझा जाना चाहिए. सभा की अध्यक्षता जिला महासचिव मुकेश राय ने की. इस मौके पर जिलाध्यक्ष राजीव रंजन पटेल, सुजीत कुमार, अजय राय, रितेश, कुंदन सहित अन्य मौजूद थे.
हेल्प लाइन नंबर जारी करने का अनुरोध
संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सिक्कों के प्रचलन एवं उसे लेने में आनाकानी करने वालों के खिलाफ लोगों की शिकायतों को प्राप्त करने के लिए हेल्प लाइन नंबर जारी करने का अनुरोध किया है. पेट्रोल पंप, बैंक एवं अन्य लोगों के द्वारा अगर सिक्का लेने में आनाकानी करने की शिकायत आती है तो संबंधित प्रतिष्ठान एवं व्यक्ति पर प्राथमिकी दर्ज करने का अनुरोध भी किया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










