रेलवे सुरक्षा बल के बैरक और शस्त्रागार का उद्घाटन

Updated at : 23 Jun 2017 3:47 AM (IST)
विज्ञापन
रेलवे सुरक्षा बल के बैरक और शस्त्रागार का उद्घाटन

हाजीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डी के. गायेन के द्वारा महानिरीक्षक-सह-मुख्य आयुक्त रवींद्र वर्मा की उपस्थिति में हाजीपुर स्टेशन के पास रेलवे सुरक्षा बल के लिए नवनिर्मित बैरक एवं शस्त्रागार का उद्घाटन किया गया. इस मौके पर महाप्रबंधक ने कहा कि पूर्व मध्य रेल के स्थापना के बाद ही हाजीपुर में रेलवे सुरक्षा […]

विज्ञापन

हाजीपुर : पूर्व मध्य रेलवे के महाप्रबंधक डी के. गायेन के द्वारा महानिरीक्षक-सह-मुख्य आयुक्त रवींद्र वर्मा की उपस्थिति में हाजीपुर स्टेशन के पास रेलवे सुरक्षा बल के लिए नवनिर्मित बैरक एवं शस्त्रागार का उद्घाटन किया गया. इस मौके पर महाप्रबंधक ने कहा कि पूर्व मध्य रेल के स्थापना के बाद ही हाजीपुर में रेलवे सुरक्षा बल के बैरक की जरूरत महसूस की जा रही थी. जहां अब इस बैरक के उद्घाटन के बाद रेलवे सुरक्षा बल की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो गयी है.

वही इस मौके पर महानिरीक्षक-सह-मुख्य आयुक्त रवींद्र वर्मा ने कहा कि इसके उद्घाटन से अब हाजीपुर में भी रेल सुरक्षा बी का अपना बैरक एवं शस्त्रागार उपलब्ध हो गया है. इससे न सिर्फ रेल सुरक्षा बल की क्षमता में वृद्धि होगी बल्कि उनके लिए ट्रेनों की एस्कॉर्टिग भी आसान हो जाएगा.

लगभग 707 वर्ग मीटर में निर्मित इस बैरक एवं शस्त्रागार के निर्माण पर 3.51 करोड़ एवं विद्युत फिटिंग्स पर लगभग 35 लाख सहित कुल 3.86 करोड़ की लागत आयी है. यह बैरक चार मंजिला है जिसमें 100 बेड की व्यवस्था है. रेलवे सुरक्षा बल के जवानों के लिए इस बैरक में मनोरंजन कक्ष एवं भोजनालय की भी सुविधा उपलब्ध करायी गयी है. इसके साथ ही बैरक कैंपस में क बड़ा सा मैदान भी है. जहां रेल सुरक्षा बल के जवान खेलकूद एंव परेड जैसी गतिविधियां कर सकेंगे.
इस अवसर पर मुख्य विद्युत इंजीनियर आर.पी.सिंह, मु्ख्य कर्मिक अधिकारी सुशांत झा, वरिष्ठ उप महाप्रबंधक सुधांशु शर्मा, भडार नियंत्रक विजय कुमार, मुख्य संरक्षा अधिकारी एस.के शर्मा महाप्रबंधक के सचिव ए.के.झा, अपर मुख्य सुरक्षा आयुक्त सी. मारण्डी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन