गांधी सेतु से भारी और जेपी सेतु से हल्के वाहन चलेंगे

Updated at : 21 Jun 2017 4:13 AM (IST)
विज्ञापन
गांधी सेतु से भारी और जेपी सेतु से हल्के वाहन चलेंगे

पटना/हाजीपुर : माॅनसून के दौरान होने वाली बारिश के कारण जल स्तर में बढ़ोतरी की संभावना को देखते हुए पटना शहर व इसके आसपास बने चारों पीपा पुलों पर बुधवार से परिचालन बंद हो जायेगा. ट्रैफिक एसपी प्रांतोष कुमार दास ने बताया कि बुधवार से ही गांधी सेतु के समानांतर पीपा पुल, दानापुर-पानापुर पीपा पुल, […]

विज्ञापन

पटना/हाजीपुर : माॅनसून के दौरान होने वाली बारिश के कारण जल स्तर में बढ़ोतरी की संभावना को देखते हुए पटना शहर व इसके आसपास बने चारों पीपा पुलों पर बुधवार से परिचालन बंद हो जायेगा. ट्रैफिक एसपी प्रांतोष कुमार दास ने बताया कि बुधवार से ही गांधी सेतु के समानांतर पीपा पुल, दानापुर-पानापुर पीपा पुल, कच्ची दरगाह-राघोपुर पीपा पुल व ग्यासपुर-दियारा पीपा पुल को खोलने का काम शुरू कर दिया जायेगा. इन पीपा पुलों को खोलने की वजह से गांधी सेतु पर पड़ने वाले दबाव को देखते हुए वैकल्पिक योजना बनायी गयी है.

उन्होंने बताया कि बुधवार से महात्मा गांधी सेतु पर चल रहे मरम्मती कार्य के मद्देनजर सिर्फ बड़े वाहन यानी ट्रक, बस, ट्रैक्टर आदि का आवागमन ही महात्मा गांधी सेतु से होगा. सभी छोटी गाड़ियां (चारपहिया वाहन) का पटना से हाजीपुर और हाजीपुर से पटना के बीच परिचालन दीघा स्थित नवनिर्मित जेपी सेतु से होगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन