विवाहिता की गला रेत हत्या चौकीदार ससुर गिरफ्तार
Updated at : 19 Jun 2017 4:18 AM (IST)
विज्ञापन

बिदुपुर (वैशाली) : दहेज में बाइक नहीं मिलने पर ससुरालवालों ने विवाहिता की गला रेत कर हत्या कर दी. घटना राघोपुर दियारा के रुस्तमपुर ओपी क्षेत्र की है. विवाहिता शांति देवी रुस्तमपुर गांव निवासी सिया राम भगत की पत्नी थी. इस मामले में शांति के पिता व चकसिंगार गांव निवासी कैलाश भगत के बयान पर […]
विज्ञापन
बिदुपुर (वैशाली) : दहेज में बाइक नहीं मिलने पर ससुरालवालों ने विवाहिता की गला रेत कर हत्या कर दी. घटना राघोपुर दियारा के रुस्तमपुर ओपी क्षेत्र की है. विवाहिता शांति देवी रुस्तमपुर गांव निवासी सिया राम भगत की पत्नी थी. इस मामले में शांति के पिता व चकसिंगार गांव निवासी कैलाश भगत के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर ससुर बसंत पासवान और पति को नामजद अभियुक्त बनाया गया है. बसंत पासवान रुस्तमपुर ओपी में चौकीदार के पद पर तैनात है
प्राथमिकी में कहा गया है कि शांति देवी की शादी सात वर्ष पूर्व हुई थी. शादी के कुछ दिनों के बाद ससुरालवाले दहेज में बाइक की मांग करने लगे. इसके लिए उसकी बेटी को मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाने लगा. इसकी जानकारी शांति देवी फोन से दिया करती थी. बाइक नहीं मिलने के कारण ही शनिवार की रात शांति को गंड़ासे से काट कर मौत के घाट उतार दिया गया. घटना की सूचना मिलते ही ओपी पुलिस वहां पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया. साथ ही पुलिस ने चौकीदार बसंत पासवान व उसके पुत्र सिया राम भगत को गिरफ्तार भी कर लिया. घटना Â बाकी पेज 15 पर
विवाहिता की गला रेत हत्या…
को लेकर आक्रोशित कुछ ग्रामीण थाने पर पहुंच कर हंगामा करने लगे. लोग पुलिस कप्तान को बुलाने की मांग पर अड़े रहे. स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने लोगों को शांत कराया. पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया. ओपी प्रभारी ने बताया कि मृतका के पति व ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




