भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में भिड़ंत

हाजीपुर : बिदुपुर थाने के मथुरा ग्राम में लगभग चार एकड़ जमीन के एक टुकड़े को हड़पने का दो पक्षों के बीच विवाद इतना गहरा गया कि दोनों पक्ष एक दूसरे की जान पर उतारू हो गये. इस दौरान एक पक्ष की तरफ से गोलीबारी भी हुई. जमीन पर कब्जे को लेकर जहां एक पक्ष […]
हाजीपुर : बिदुपुर थाने के मथुरा ग्राम में लगभग चार एकड़ जमीन के एक टुकड़े को हड़पने का दो पक्षों के बीच विवाद इतना गहरा गया कि दोनों पक्ष एक दूसरे की जान पर उतारू हो गये. इस दौरान एक पक्ष की तरफ से गोलीबारी भी हुई. जमीन पर कब्जे को लेकर जहां एक पक्ष बीती रात रविवार जेसीबी लेकर जमीन जोतने जमीन पर चढ़ गये और दहशत फैलाने के लिये फायरिंग की.
वहीं दूसरी ओर दूसरे पक्ष के एक दर्जन से अधिक लोग उसी जमीन के टुकड़े पर कब्जा करने सोमवार को लाठी-डंडे और फट्टे के साथ जमीन जोतने पहुंच गये. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौक पर पहुंच कर दोनों पक्षों के लोग समेत जेसीबी को अपने कब्जे में लेकर थाने लेकर आयी. लेकिन पुलिस की कार्रवाई को एकपक्षीय बताते हुए दूसरे पक्ष के समर्थन में सैकड़ो ग्रामीण सड़क पर उतर आये और हाजीपुर महनार मुख्य मार्ग को मथुरा चौक पर जाम कर पुलिस के विरोध में प्रदर्शन और नारेबाजी करने लगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




