ससुरालवालों पर प्रताड़ित करने का आरोप, प्राथमिकी प्राथमिकी

Updated at : 06 Jun 2017 3:38 AM (IST)
विज्ञापन
ससुरालवालों पर प्रताड़ित करने का आरोप, प्राथमिकी प्राथमिकी

पटेढ़ी बेलसर : बेलसर ओपी के कटारु गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने ससुरालवालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. महिला ने बेलसर सहायक थाने में सोमवार को अपने पति अमरजीत कुमार, भैंसुर रणवीर सिंह, गोतनी मुन्नी देवी तथा उसके भाई कृष्णनगर गांव निवासी संजय सिंह के विरुद्ध एफआइआर दर्ज करायी है. […]

विज्ञापन

पटेढ़ी बेलसर : बेलसर ओपी के कटारु गांव की रहने वाली एक महिला ने अपने ससुरालवालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. महिला ने बेलसर सहायक थाने में सोमवार को अपने पति अमरजीत कुमार, भैंसुर रणवीर सिंह, गोतनी मुन्नी देवी तथा उसके भाई कृष्णनगर गांव निवासी संजय सिंह के विरुद्ध एफआइआर दर्ज करायी है.

दर्ज प्राथमिकी में महिला पूनम देवी ने आरोप लगाया है कि ये लोग मेरे साथ हमेशा मारपीट करते थे. एक बार हत्या की नीयत से मारपीट कर पंखा से लटकाने का प्रयास भी किया था. इधर, 10 अप्रैल को जब मेरी तबीयत खराब थी, तो मेरे घर में रखी पेटी को तोड़ कर उसमें रखे जेवर, जो करीब तीन लाख रुपये के थे, की उक्त लोगों ने चोरी कर ली. जब इस बाबत पूछताछ की, तो चारों ने मिलकर मेरे साथ गाली-गलौज तथा मारपीट की.

बेलसर थानाध्यक्ष रणधीर कुमार ने बताया कि महिला के आवेदन के आधार पर चारों के खिलाफ एफआइआर दर्ज कर ली गयी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन