पटना के गौरीचक में दो लोगों की गोली मारकर हत्या, शव की पहचान करने में जुटी पुलिस

Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Jun 2022 2:31 PM

विज्ञापन

बेखौफ अपराधियों ने आज पटना में दो लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी. यह वारदात सोमवार की सुबह पटना के गौरीचक इलाके की है. बताया जाता है कि दोनों को गोली मारने के बाद अपराधी शवों को गांव से दूर बधार में फेंककर फरार हो गये.

विज्ञापन

फुलवारीशरीफ. बेखौफ अपराधियों ने आज पटना में दो लोगों की गोली मार कर हत्या कर दी. यह वारदात सोमवार की सुबह पटना के गौरीचक इलाके की है. बताया जाता है कि दोनों को गोली मारने के बाद अपराधी शवों को गांव से दूर बधार में फेंककर फरार हो गये. पुलिस ने दोनों शवों को सोमवार की सुबह बरामा खंदा से बरामद किया है. पुलिस शव की पहचान में जुट गयी है.

खेत में मिला शव 

जानकारी के अनुसार गौरीचक थाना क्षेत्र के बरामा खंदा गांव में सोमवार को लोगों ने खेत में दो शव देखा. शव की सूचना मिलते ही पूरे गांव में सनसनी फैल गयी. गांव के लोग भारी संख्या में शव को पहचानने में जुट गये. लोगों ने इसकी सूचना गौरीचक थाना को दी.

दोनों व्यक्ति की गोली मारकर हत्या हुई हत्या 

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है. ग्रामीणों ने बताया कि ऐसा प्रतीत होता है कि दोनों व्यक्ति के गोली मारकर हत्या के बाद अपराधियों ने इनके शव को यहां फेंक दिया है.

दो शव को बरामद

इस मामले को लेकर गौरीचक थाना प्रभारी लाल मुनी दूबे से बात करने पर उन्होंने बताया कि पुलिस ने दो शव को बरामद किया है. उन्होंने बताया कि दोनों मृतक की उम्र लगभग 40 और 45 वर्ष के बीच प्रतीत हो रही है. थाना प्रभारी ने बताया कि शव के आसपास कोई भी ऐसा चिन्ह नहीं मिला है, जिससे यह कहा जा सके कि हत्या यहीं पर की गयी है.

शव की पहचान नहीं हो सकी

उन्होंने आशंका जतायी है कि किसी दूसरी जगह पर हत्या करने के बाद अपराधियों ने दोनों के शवों को लाकर इस इलाके में फेंक दिया गया है. समाचार लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो सकी थी.

इनसेट- अजीत

Prabhat Khabar App: देश-दुनिया, बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस अपडेट, क्रिकेट की ताजा खबरे पढे यहां. रोजाना की ब्रेकिंग न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए प्रभात खबर ऐप.

FOLLOW US ON SOCIAL MEDIA
Facebook
Twitter
Instagram
YOUTUBE

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन