बिहार: जंक्शन पर रेलवे की ओर से एंड्रॉयड टीवी, कंट्रोल रूम का हुआ निर्माण, जानिए यात्रियों को क्या होगा फायदा

Published at :03 Dec 2023 3:42 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार: जंक्शन पर रेलवे की ओर से एंड्रॉयड टीवी, कंट्रोल रूम का हुआ निर्माण, जानिए यात्रियों को क्या होगा फायदा

Train News: बिहार के मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेलवे की ओर से महानगरों की तरह एंड्रॉयड टीवी लगाया जाएगा. इससे यात्रियों को काफी फायदा पहुंचेगा. काफी समय से चल रही प्रक्रिया अंतिम रूप ले चुकी है.

विज्ञापन

Train News: बिहार के मुजफ्फरपुर जंक्शन पर रेलवे की ओर से महानगरों की तरह एंड्रॉयड टीवी को लगाया जाएगा. इससे यात्रियों को काफी फायदा मिलेगा. काफी समय से चल रही प्रक्रिया अब अंतिम रूप ले चुकी है. महानगरों की तरह ही अब मुजफ्फरपुर जंक्शन पर भी ट्रेनों की आवाजाही का डिजिटल इंफॉर्मेशन मिलेगा. काफी समय से चल रही प्रक्रिया अब अंतिम रूप ले चुकी है. इसका ट्रायल भी किया गया है. यह ट्रायल अब लगभग सफल रहा है. अगले एक सप्ताह तक अभी ट्रायल होगा. इस दौरान आने वाली परेशानियों को ठीक करते हुए रेलवे उसे बेहतर बनाएगा. डिजिटल इंफॉर्मेशन देने की जानकारी निजी एजेंसी के हवाले की गयी है. जंक्शन पर ही इसके लिए एक कंट्रोल रूम भी बना है. जंक्शन के विभिन्न प्लेटफॉर्म, यात्री प्रतिक्षालय सहित भीड़- भाड़ वाले 28 जगहों पर एंड्रॉयड बड़ा डिजिटल टीवी लगाया गया है.


ट्रेनों के रद्द होने की मिलेगी जानकारी

डिजिटल टीवी के माध्यम से यात्रियों को ट्रेनों के आगमन और प्रस्थान के अलावा ट्रेनों के रद्द होने, बदले मार्ग से चलने आदि की भी जानकारी मिलेगी. जंक्शन के सभी आठ प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, सहायता केंद्र, स्टेशन प्रबंधक कार्यालय के पास कुल 28 टीवी लगाये गये है. एजेंसी के एमडी ज्योति पांडेय ने बताया कि प्रसारण का फिलहाल ट्रायल शुरू किया गया है. एक सप्ताह तक ट्रायल होगा. उन्होंने बताया कि प्लेटफार्म एक पर पांच, दो पर चार, तीन पर तीन, चार- पांच पर एक और सात- आठ पर दो जगह टीवी लगाये गये है. इसके अलावा सर्कुलेटिंग एरिया में एक, सहायता केंद्र के समीप एक, पीआरएस में एक और पुराना यूटीएस हॉल में एक-एक बड़ा 55 इंच का एंड्रॉयड टीवी लगाया गया है.

Also Read: बिहार: सरकारी स्कूलों में इंटरेक्टिव स्मार्ट बोर्ड की होगी शुरूआत, जानिए इसके जरिए कैसे पढ़ाएंगे शिक्षक
पार्सल कार्यालय के समीप लगाये जायेंगे लगेज स्कैनर

मुजफ्फरपुर जंक्शन के पार्सल कार्यालय के समीप लगेज स्कैनर लगाये जायेंगे. शनिवार को पटना की एक एजेंसी ने मुजफ्फरपुर जंक्शन पहुंचकर स्थल का निरीक्षण किया. वाणिज्यकर विभाग से जुड़े अधिकारी व कर्मचारी एजेंसी के प्रतिनिधि को स्थल दिखाते नजर आये. उम्मीद जतायी जा रही है नये साल से इसकी शुरुआत हो जायेगी. जंक्शन पर पार्सल कार्यालय के समीप लगेज स्कैनर लगाने की कवायद सोनपुर मंडल के अधिकारियों की पहल पर शुरू हुई है.

Also Read: पटना के फतुहा रेलवे स्टेशन पर युवक की गोली मारकर हत्या, दिनदहाड़े मर्डर की घटना से मचा हड़कंप
टीआरडी शिफ्टिंग वर्क का स्टेशन डायरेक्टर ने लिया जायजा

मुजफ्फरपुर जंक्शन के प्लेटफार्म छह व सात के इंड पर लगे टीआरडी शिफ्टिंग का काम बड़ी तेजी से चल रहा है. स्टेशन डायरेक्टर मनोज कुमार और स्टेशन प्रबंधक अखिलेश कुमार सिंह ने निर्माण स्थल का निरीक्षण किया. इंजीनियरिंग और कंस्ट्रक्शन विभाग के पदाधिकारियों को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया. साथ ही सतर्कता से काम करने को कहा है. मालूम हो कि प्लेटफार्म सात व आठ पर जाने वाला रास्ता को चौड़ा करना है. इस उद्देश्य से टीआरडी को शिफ्ट किया जा रहा है. इसके शिफ्टिंग के बाद सड़क का निर्माण होगा. मालूम हो कि वर्तमान में नया यूटीएस हाल का निर्माण हुआ है, जिसकी सड़क भी प्लेटफॉर्म सात और आठ से होकर दी गयी है.

Also Read: बिहार: मुजफ्फरपुर में दुकान में घुसा अनियंत्रित ट्रक, सड़क दुर्घटना में एक शख्स की मौत, दो की हालत गंभीर
दंपत्ति के बैग की हुई चोरी

इधर, मुजफ्फरपुर में टाटा- थावे एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे दंपत्ति की बैग चोरी ढोली स्टेशन के आसपास कर ली गयी. पीड़ित यात्री अशोक प्रसाद ने जीआरपी थाना मुजफ्फरपुर में प्राथमिकी दर्ज करायी है. बैग में पैसा के अलावा पासपोर्ट सहित कई कीमती सामान था. बोचहां निवासी अशोक प्रसाद ने बताया कि वह ट्रेन के स्लीपर कोच में यात्रा कर रहे थे. समस्तीपुर में खानाबदोश महिलाओं की टीम अचानक स्लीपर कोच में सवार हो गयी. ढोली स्टेशन पर सभी उतर गयी. इस दौरान उनका बैग गायब हो गया. उन्होंने आशंका जाहिर किया है खानाबदोश महिलाओं की टीम ने ही बैग लेकर ढोली स्टेशन पर उतरी है. पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन