ePaper

चोरी से बचने के लिए दरवाजे पर लगाया पीएम मोदी का फोटो, बोला- प्रधानमंत्री से डरता है पाकिस्तान तो चोरों की क्या मजाल? 

Updated at : 20 May 2025 5:22 PM (IST)
विज्ञापन
दरवाजे पर लगा पीएम मोदी का फोटो

दरवाजे पर लगा पीएम मोदी का फोटो

साठी: बेतिया जिले के गोनाही गांव के दक्षिण नहर के किनारे रहने वाले एक आदमी ने अपने घर को चोरी से बचाने के लिए अनोखा उपाय लगाया है. आदमी ने अपने घर के दरवाजे पर पीएम मोदी का फोटो लगा दिया. इसके बारे में जब लोगों ने उससे पूछा तो उसने बताया कि जब पीएम मोदी से पाकिस्तान डरता है तो चोरों का क्या मजाल है.

विज्ञापन

साठी, कृष्ण कुमार राय: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद से ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम चर्चा का विषय बना हुआ है. इसी कड़ी में लौरिया प्रखंड के खजुरिया बहुआरवा पंचायत के गोनाही गांव निवासी कविंद्र राम ने अपने घर का दरवाजा ही प्रधानमंत्री की फोटो वाला लगवा दिया है. उनसे जब इसके बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, “जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम की दहशत से पाकिस्तान जैसा देश थर-थर कापता है तो उनका फोटो लगा दरवाजा लगाने से कोई भी चोर बदमाश का हिम्मत नहीं होगा कि वह हमारे घर के तरफ आंख उठाकर भी देखे.” 

आकर्षण का केंद्र बना दरवाजा 

गोनाही गांव के दक्षिण नहर के किनारे से से गुजरने वाले लोग एक बार नहर के कैनाल पर रूक कर उसकी झोपड़ी और प्रधानमंत्री के आकार वाला दरवाजे को जरूर देखते हैं. वैसे भी ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि लोग अपनी बेटियों का नाम फक्र से सिंदूर कुमारी रख रहे हैं और सेना के इस शौर्य पर हिंदू और मुस्लिम दोनों समुदाय के लोग पाकिस्तान के खिलाफ जंग के दौरान एकजुट होकर देश और सेना का मनोबल बढ़ा रहे थे.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

बीजेपी नेताओं ने मकान मालिक को दी बधाई 

 वहीं, इस दरवाजे को देखकर भाजपा के वरिष्ठ नेता और जिला उपाध्यक्ष पवन वर्मा और पंचायत के मुखिया पति सह लौरिया पूर्वी के भाजपा मंडल अध्यक्ष दीपक दत्त तिवारी ने मकान के मालिक को बधाई दी है.  

इसे भी पढ़ें: Nowcast Bihar: बिहार के इन 4 जिलों में तीन घंटे के दौरान होगी भयंकर बारिश, मौसम विभाग ने की भविष्यवाणी  

विज्ञापन
Prashant Tiwari

लेखक के बारे में

By Prashant Tiwari

प्रशांत तिवारी डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत पंजाब केसरी से करके राजस्थान पत्रिका होते हुए फिलहाल प्रभात खबर डिजिटल के बिहार टीम तक पहुंचे हैं, देश और राज्य की राजनीति में गहरी दिलचस्पी रखते हैं. साथ ही अभी पत्रकारिता की बारीकियों को सीखने में जुटे हुए हैं.

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन