आरा में ससुरालवालों की प्रताड़ना से तंग आकर दो बच्चों के साथ महिला ने दी जान, तीन लोगों की ट्रेन से कटकर मौत

ट्रेन से कटकर एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्जनाक मौत हो गई. मृतकों में महिला और उसके दो बच्चे शामिल हैं. इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है. मृतक महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.
आरा. भोजपुर में ट्रेन से कटकर एक ही परिवार के तीन लोगों की दर्जनाक मौत हो गई. मृतकों में महिला और उसके दो बच्चे शामिल हैं. इस घटना के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है. मृतक महिला के मायके वालों ने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है. घटना आरा-सासाराम रेलखंड पर चरपोखरी थाना क्षेत्र के दुलौर टोला के पास की है.
घरवाले की रहे थे प्रताड़ित
मृतक महिला की पहचान दुलौर टोला गांव निवासी पिंटू सिंह की 28 वर्षीय पत्नी गुड्डी देवी और उसके दो बच्चों के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि महिला को उसके ससुराल वालों द्वारा कुछ दिन से प्रताड़ित किया जा रहा था. महिला के मायके वालों ने आशंका जताई है कि प्रताड़ना से परेशान होकर बच्चों के साथ ट्रेन से कटकर जान दे दी है.
मामले की जांच में जुटी पुलिस
मृतका के पिता शिवप्रसन यादव ने बताया कि गुरुवार से ही उनकी बेटी के साथ मारपीट की जा रही थी और जब वे बेटी से मिलने पहुंचे तो उसके और उसके बच्चों की मौत की जानकारी मिली. उधर, घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची, पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले के छानबीन में जुट गई है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




