ePaper

Bihar News: पटना में लाइब्रेरी से शुरू हुई प्रेम कहानी, युवक पुलिसकर्मी बना तो शादी से किया इन्कार

Updated at : 17 Nov 2021 7:35 AM (IST)
विज्ञापन
Bihar News: पटना में लाइब्रेरी से शुरू हुई प्रेम कहानी, युवक पुलिसकर्मी बना तो शादी से किया इन्कार

Bihar News पुलिस की नौकरी लगते ही दूर होने लगा प्रेमी : दोनों पटना के गर्दनीबाग स्थित एक लाइब्रेरी में शाम के वक्त शांत जगह पर पढ़ाई करने पहुंचते थे. लाइब्रेरी जाने के दौरान दोनों के बीच का प्रेम बढ़ने लगा.

विज्ञापन

पटना. महिला थाने में मंगलवार को प्रेमिका ने अपने प्रेमी पर तीन साल तक शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में प्रेमिका थाने पहुंच गयी. इस संबंध में प्रेमी युगल को थाने में बैठा कर समझाया गया था, लेकिन बात नहीं बनी. इसके बाद प्रेमिका ने प्रेमी पर यौन शोषण का आरोप लगाते हुए केस दर्ज करने की गुहार लगायी है. दरअसल प्रेमिका बीकॉम की पढ़ाई करने के लिए साल 2019 में सीवान से पटना के गर्दनीबाग पहुंची थी.

इस बीच महनार का रहने वाला अंकुश कुमार बीए की पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने पटना पहुंचा था. पुलिस की नौकरी लगते ही दूर होने लगा प्रेमी : दोनों पटना के गर्दनीबाग स्थित एक लाइब्रेरी में शाम के वक्त शांत जगह पर पढ़ाई करने पहुंचते थे. लाइब्रेरी जाने के दौरान दोनों के बीच का प्रेम बढ़ने लगा. धीरे-धीरे जब प्रेम का परवान चढ़ने लगा तो दोनों लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगे.

इन दोनों के बीच 3 वर्षों से लगातार पति-पत्नी की तरह संबंध बनता चला गया. इस बीच प्रेमिका ने अपनी बीकॉम की पढ़ाई पूरी कर ली और प्रेमी अंकुश कुमार का बीए की परीक्षा पास करने के बाद बिहार पुलिस में सेलेक्शन हो गया. प्रेमी की नौकरी लगते ही प्रेमिका खुश हो गयी. इस बीच प्रेमिका ने जब अपने प्रेमी से शादी की बात छेड़ी, तो प्रेमी किसी तरह शादी से कटने लगा. नौकरी लगते ही दूरियां बढ़ गयीं और बाद में शादी से इन्कार कर दिया.

पुलिस ने घंटों प्रेमी युगल को समझाया

प्रेमी युगल को थाने में बुलाकर आपस में सहमति के बाद शादी कर लेने का प्रस्ताव दिया गया. इसके बावजूद शादी के लिए दोनों के बीच आपसी सहमति नहीं बनी. बाद में नाराज प्रेमिका ने महिला थाने में शादी के झांसा के नाम पर अवैध संबंध बनाने का मामला दर्ज कराया. महिला थाना प्रभारी ने बताया कि प्रेमी अंकुश से जब बात की तो अंकुश शादी के लिए तैयार हो गया है. वहीं, दोनों के बीच यह सहमति बनी है कि आपसी परिवार के बीच मिलकर प्रेम प्रसंग को अरेंज मैरिज में बदला जायेगा.

Posted by: Radheshyam Kushwaha

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन