बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन से मिले Tejashwi Yadav, सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर दी जानकारी...
तेजस्वी और अभिनेत्री रवीना की तस्वीर
Tejashwi Yadav: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन से मुलाकात की है. यह मुलाकात झारखंड के देवघर में हुई है. तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर इसकी जानकारी दी है.
Tejashwi Yadav: बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने बॉलीवुड अभिनेत्री रवीना टंडन से मुलाकात की है. यह मुलाकात झारखंड के देवघर में हुई है. तेजस्वी ने सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा कर इसकी जानकारी दी है. उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘सुप्रसिद्ध अभिनेत्री रवीना टंडन जी से एयरपोर्ट पर मुलाकात हुई.’
बता दें कि रवीना टंडन अपने बेटी राशा टंडन के साथ बाबा नगरी देवघर पहुंची थी. जहां उन्होंने बैद्यनाथ धाम में पूजा-अर्चना कर बाबा भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया. मंदिर के पुजारी ने रवीना टंडन और उनकी बेटी को गर्भगृह में पूजा करवाई. मुंबई लौटते समय एयरपोर्ट के वीआईपी लाउंज में दोनों ने एक दूसरे से मुलाकात की. जिसका फोटो-वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.
यूजर्स कमेंट बॉक्स में ले रहे मजे
बता दें कि तेजस्वी यादव के इस इंस्टाग्राम पोस्ट पर यूजर्स जमकर मजे ले रहे हैं. कुछ लोगों ने लिखा, ‘इस नौवीं फेल को कुछ समझ आया होगा कि रवीना ने क्या बोला है.’ तो वहीं एक यूजर्स ने लिखा कि जिस बॉलीवुड की सारी दुनिया दीवानी है, वो बॉलीवुड वाले तेजस्वी के दीवाने हैं. वहीं एक ने लिखा कि महोदय आपके लिए ये मिलन बहुत बड़ा है. आपको अभी पहचान की जरूरत है. आपके लिए रवीना टंडन एक बहुत बड़ी सेलिब्रिटी हैं. लेकिन, आप रवीना के लिए कुछ नहीं.
Also Read: 1 दिसंबर को पटना मैराथन का आयोजन, 10 हजार धावक होंगे शामिल, साइना नेहवाल बढ़ाएंगी हौसला
चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए देवघर पहुंचे थे तेजस्वी
दरअसल, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव इन दिनों झारखंड में चुनावी दौरे पर हैं. देवघर समेत 6 सीटों पर आरजेडी प्रत्याशी चुनावी मैदान में उतरे हैं. चुनावी रैली को संबोधित करने के लिए नेता प्रतिपक्ष देवघर पहुंचे थे. यहां से पूर्व मंत्री सुरेश पासवान महागठबंध कोटे से आरजेडी की टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










