तेज प्रताप यादव बोले- मां मेरे लिए लिए सम्मान का विषय हैं…, सम्राट और राबड़ी का AI जनरेटेड फोटो किया शेयर

Updated:
विज्ञापन
patna news

तेज प्रताप यादव

Rabri Devi Bangla Row: राबड़ी देवी के सरकारी बंगले को लेकर चल रहे विवाद के बीच राजनीतिक बयानबाजी तेज हो गई है. इस मामले में तेज प्रताप यादव ने अपनी मां राबड़ी देवी को सम्मान का विषय बताते हुए प्रतिक्रिया दी है. साथ ही उन्होंने सोशल मीडिया पर सम्राट चौधरी और राबड़ी देवी की AI जनरेटेड तस्वीर भी साझा की है.

विज्ञापन

Rabri Devi Bangla Row: बिहार की राजनीति में सरकारी आवास आवंटन को लेकर एक बार फिर सियासी सरगर्मी तेज हो गई है. बिहार विधान परिषद में विपक्ष की नेता राबड़ी देवी के 10 सर्कुलर रोड स्थित सरकारी बंगले को लेकर विवाद चर्चा में है. इस बीच जनशक्ति जनता दल (JJD) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया दी है.

तेज प्रताप ने शेयर किया AI फोटो

तेज प्रताप यादव ने कहा है कि उनकी मां उनके लिए सम्मान का विषय हैं और किसी भी सार्वजनिक व्यक्ति के प्रति टिप्पणी करते समय मर्यादा और शालीनता का ध्यान रखा जाना चाहिए. उन्होंने सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री और राबड़ी देवी की एक AI जनरेटेड तस्वीर भी साझा की और लिखा कि राज्य के शीर्ष पदों पर बैठे नेताओं को हमेशा संयमित भाषा का प्रयोग करना चाहिए. उन्होंने यह भी कहा कि लोकतंत्र में मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन संवाद का स्तर हमेशा सम्मानजनक रहना चाहिए.

तेज प्रताप यादव का ट्वीट

इसी क्रम में तेज प्रताप यादव ने अपने संदेश में दोहराया कि परिवार और मातृ सम्मान उनके लिए सर्वोपरि है. उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत टिप्पणी से बचना चाहिए और राजनीतिक विमर्श को गरिमा के साथ आगे बढ़ाना चाहिए.

राबड़ी देवी को 39 हार्डिंग रोड बंगला आवंटित: सीएम सम्राट

उधर, मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधान परिषद में आवास आवंटन को लेकर स्थिति स्पष्ट करते हुए कहा था कि राबड़ी देवी को नेता प्रतिपक्ष के रूप में 39 हार्डिंग रोड स्थित सरकारी आवास आवंटित है, जबकि वे फिलहाल 10 सर्कुलर रोड स्थित आवास में रह रही हैं. इसी तरह, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव का आवास एक पोलो रोड पर स्थित बताया गया है.

सियासी बयानबाजी तेज, मामला सुर्खियों में

सरकारी आवासों के उपयोग और आवंटन को लेकर चल रही इस चर्चा के बीच राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है. हालांकि सभी पक्षों की ओर से अपने-अपने तर्क सामने रखे जा रहे हैं और मामला लगातार सुर्खियों में बना हुआ है.

ALSO READ: राबड़ी देवी के सरकारी बंगले के मोह पर बोले CM सम्राट, ‘पद छूटते ही 24 घंटे में छोड़ दूंगा सरकारी आवास’

विज्ञापन
करुणा तिवारी

लेखक के बारे में

By करुणा तिवारी

करुणा तिवारी पिछले 8 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और टीवी तथा डिजिटल मीडिया दोनों में व्यापक अनुभव रखती हैं. उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत दूरदर्शन बिहार (Doordarshan Bihar) से की, जहां समाचारों की प्रस्तुति, रिपोर्टिंग और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर काम करते हुए उन्होंने पत्रकारिता की मजबूत नींव तैयार की. इसके बाद उन्होंने डिजिटल मीडिया की ओर कदम बढ़ाया और बदलते न्यूज़ इकोसिस्टम के अनुरूप खुद को लगातार विकसित किया.

वर्तमान में करुणा तिवारी प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम में कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह बिहार की राजनीति, अपराध, प्रशासन, शिक्षा, रोजगार, मौसम,पर्यटन और समसामयिक मुद्दों पर तथ्यपरक, विश्वसनीय और पाठक-केंद्रित समाचार एवं फीचर लेख तैयार करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर केवल सूचना तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को उसका व्यापक संदर्भ और प्रभाव भी समझा सके.

डिजिटल पत्रकारिता में SEO-फ्रेंडली कंटेंट के अनुरूप समाचार लेखन और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए आकर्षक एवं उपयोगी कंटेंट लिखती है. वे समाचारों के लिए प्रभावशाली हेडलाइन, सटीक सबहेडिंग और पाठकों की जरूरत के अनुरूप सरल एवं स्पष्ट भाषा का उपयोग करती हैं. समयबद्धता, तथ्यों की पुष्टि और निष्पक्षता उनके कार्य की प्रमुख विशेषताएं हैं.

इन्हें बिहार की राजनीति, ग्राउंड रिपोर्टिंग और सामाजिक मुद्दों पर काम करना पसंद है. चुनावी गतिविधियों, सरकारी योजनाओं, स्थानीय समस्याओं और आम लोगों से जुड़े विषयों पर उनकी गहरी नजर रहती है. उनका मानना है कि पत्रकारिता का उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि समाज को सही, संतुलित और भरोसेमंद जानकारी उपलब्ध कराना भी है.

लगातार सीखने और खुद को बेहतर बनाने की सोच के साथ करुणा तिवारी आधुनिक डिजिटल पत्रकारिता की नई तकनीकों और ट्रेंड्स को अपनाते हुए पाठकों तक गुणवत्तापूर्ण और विश्वसनीय कंटेंट पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन