गोपालगंज, सीवान और सारण पहुंची डॉक्टरों की टीम, बुखार पीड़ित 50 बच्चों के सैंपल पीएमसीएच भेजे गये

स्वास्थ्य विभाग ने इस दिनों बच्चों को होनेवाले वायरल बुखार को लेकर जिलों को अलर्ट किया है. साथ ही विभाग की ओर से गोपालगंज, सीवान और सारण में डॉक्टरों की टीमें भेज कर प्रभावित गांवों से बुखार से पीड़ित बच्चों के सैंपल जांच के लिए मंगाये जा रहे हैं.
पटना. स्वास्थ्य विभाग ने इस दिनों बच्चों को होनेवाले वायरल बुखार को लेकर जिलों को अलर्ट किया है. साथ ही विभाग की ओर से गोपालगंज, सीवान और सारण में डॉक्टरों की टीमें भेज कर प्रभावित गांवों से बुखार से पीड़ित बच्चों के सैंपल जांच के लिए मंगाये जा रहे हैं.
राज्य स्वास्थ्य समिति के कार्यपालक निदेशक संजय कुमार सिंह ने बताया कि तीन जिलों में बच्चों के बुखार से पीड़ित होने की सूचना मिलने के बाद टीमें भेज दी गयी हैं. उन्होंने बताया कि गोपालगंज जिले के एक गांव में एक बच्चे की मौत बुखार के कारण हुई है.
इसको लेकर उस गांव के 50 बच्चों के सैंपल पीएमसीएच भेजे गये हैं. इन सैंपलों की जांच की जा रही है. जांच के बाद ही बुखार के वास्तविक कारणों का पता चलेगा. उन्होंने बताया कि इसी प्रकार सीवान और सारण जानेवाली टीमों ने भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं.
उन्होंने बताया कि यह मौसमी बुखार है. स्वास्थ्य विभाग इसको लेकर सभी जिलों को अलर्ट भी कर दिया है. साथ ही सभी अस्पतालों में बच्चों के इलाज की व्यवस्था भी सुनिश्चित कर दी गयी है. इधर शुक्र की बात ये है कि अब तक किसी बच्चे की मौत की सूचना नहीं है.
Posted by Ashish Jha
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




