युवा जदयू की जिला कार्यकारिणी की हुई बैठक

Updated:
विज्ञापन
युवा जदयू की जिला कार्यकारिणी की हुई बैठक

2025 में 225 फिर से नीतीश के लक्ष्य को पूरा करने का दिया गया टास्क

विज्ञापन

2025 में 225 फिर से नीतीश के लक्ष्य को पूरा करने का दिया गया टास्क सुपौल. जिला मुख्यालय स्थित जिला जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में रविवार को युवा जदयू की एक दिवसीय जिला कार्यकारिणी की बैठक युवा जदयू जिलाध्यक्ष प्रियंका कुमारी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला जदयू जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव, अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव अमर कुमार चौधरी, जिला महासचिव महासचिव खुर्शीद आलम, ओमप्रकाश यादव एवं जिला प्रवक्ता प्रमोद कुमार मंडल उपस्थित थे. बैठक में युवा जदयू को किस तरह से मजबूत और धारदार बनाए जाए. इस पर मुख्य रूप से चर्चा की गयी. युवा जदयू द्वारा विभिन्न प्रखंड का दौरा कर सोशल मीडिया पर पार्टी व सरकारी उपलब्धियों को साझा करने के साथ ही बूथ कमेटी तक अभियान चलाये जाने पर बल दिया गया. 2025 में फिर से नीतीश और 225 का लक्ष्य पूरा करने की जिम्मेदारी युवा जदयू के कंधे पर भी दी गयी. बैठक में रामदेव कामत, युवा जदयू प्रदेश महासचिव राहुल ठाकुर, प्रदेश सचिव मो प्यारे, सचिव उगन मंडल, सोनम रानी, राजकुमार, दीपक कुमार, रविन्द्र यादव, हफाज आलम, आकाश कुमार सिंह, प्रभाष रंजन, बालकृष्ण यादव उर्फ बाली, अशोक मेहता, कपिल श्रेयस्कर, अशोक यादव, अनिमेष सिंटू, नासरा प्रवीण, सागर यादव, अकबर आलम, सैफुल्ला रहमानी, अनिल कुमार यादव, सुभाष यादव, मुकेश यादव, जितेंद्र कुमार, महाशंकर पंडित, बसंत सिंहा, रमेश यादव, रणवीर कुमार, राजकुमार राउत, राजेश कुमार, गजेश यादव, नफ़ीश आलम बड़ी संख्या में युवा जदयू कार्यकर्ता मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन