युवा कांग्रेस ने किया हल्ला बोल प्रदर्शन, समाहरणालय तक किया मार्च

Updated:
विज्ञापन
युवा कांग्रेस ने किया हल्ला बोल प्रदर्शन, समाहरणालय तक किया मार्च

मुख्य अतिथि के रूप में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर भारत शंकर जोशी भी उपस्थित रहे

विज्ञापन

सुपौल. युवा कांग्रेस के बिहार प्रदेश सचिव लक्ष्मण कुमार झा के नेतृत्व में शनिवार को एक दिवसीय हल्ला बोल विरोध प्रदर्शन का आयोजन किया गया. राज्य एवं केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस कार्यालय से शुरू होकर यह प्रदर्शन शहर का भ्रमण करते हुए समाहरणालय मुख्य द्वार तक किया गया. मौके पर श्री झा ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द उनकी मांगों पर विचार नहीं किया तो सुपौल बंद के साथ-साथ सड़क और रेल चक्का जाम किया जाएगा. इस प्रदर्शन में मुख्य अतिथि के रूप में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर भारत शंकर जोशी भी उपस्थित रहे. प्रदर्शन में मो अताउल, अनिल कुमार, उपेंद्र सदा, बस की झा, मुन्ना सिंह, संजय सिंह, चरित्र मुखिया, दिनेश कुमार, अशोक कुमार, अनीता देवी, शोभना देवी, कंचन देवी समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन