ePaper

जमीन विवाद में युवक की पिटाई, पैर में आर-पार कर दी लोहे की कील

Updated at : 10 May 2025 6:01 PM (IST)
विज्ञापन
जमीन विवाद में युवक की पिटाई, पैर में आर-पार कर दी लोहे की कील

प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया

विज्ञापन

त्रिवेणीगंज. थाना क्षेत्र के लहरनिया वार्ड संख्या 04 में शुक्रवार की संध्या जमीन विवाद के दौरान एक युवक के साथ हैवानियत की गयी. एक युवक को कुछ लोगों ने बेरहमी से पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल युवक को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया. घायल की पहचान लहरनिया वार्ड नंबर 05 निवासी दीपक मंडल के 25 वर्षीय पुत्र गब्बर मंडल के रूप में हुई है. पीड़ित ने बताया कि वे अपने घर के कार्य के लिए मिट्टी गिरवाने के लिए ट्रैक्टर वाले से बात कर लौट रहे थे. तभी उसने देखा कि प्रकाश पंडित और भूपेंद्र पंडित के बीच जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. उसी दौरान भीड़ में मौजूद कुछ लोगों ने उस पर अचानक हमला कर दिया. इस बीच न सिर्फ उसकी बेरहमी से पिटाई की गई, बल्कि उसके मोबाइल फोन और पर्स भी छीन लिए गए. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जमीन विवाद की शिकायत दोनों पक्षों ने पुलिस से की थी. जिस पर कार्रवाई करते हुए पुलिस शुक्रवार दोपहर बाद स्थल पर पहुंची और जांच कर लौट गई. पुलिस के जाने के तुरंत बाद विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और निर्दोष युवक गब्बर मंडल को लोहे की रॉड और हथौड़ी से इस कदर पीटा गया कि हमलावरों ने उसके बाएं पैर में लोहे की कील की तरह रॉड को ठोककर आर-पार कर दिया. घटना को लेकर पुलिस गंभीर नजर आ रही है. प्रभारी थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुनील कुमार पासवान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा. घटना में निर्दोष युवक की बेरहमी से क्यों पिटाई की गई, इसका स्पष्ट कारणों का पता अब तक नहीं चल पाया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन