अवैध हथियार के साथ युवक गिरफ्तार

पुलिस को देखते ही युवक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन सतर्क पुलिस बल ने उसे मौके पर ही दबोच लिया
प्रतापगंज. प्रतापगंज पुलिस ने शनिवार की देर रात गुप्त सूचना के आधार पर दुअनिया रेलवे ढाला के समीप छापेमारी कर एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया. थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि रात्रि गश्ती के दौरान सूचना मिली कि रौशन इलेक्ट्रॉनिक दुकान के पास एक संदिग्ध युवक कट्टा लेकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में घूम रहा है. सूचना मिलते ही पुलिस दल मौके पर पहुंचा. पुलिस को देखते ही युवक भागने का प्रयास करने लगा, लेकिन सतर्क पुलिस बल ने उसे मौके पर ही दबोच लिया. तलाशी के दौरान युवक के कमर से एक कट्टा बरामद हुआ. साथ ही उसके पास से एक मोबाइल फोन और बीआर 38 एस 4931 नंबर की पल्सर बाइक भी जब्त की गई. गिरफ्तार युवक की पहचान भवानीपुर उत्तर पंचायत के वार्ड संख्या 12, भैरवा गांव निवासी कुंदन कुमार के रूप में हुई है. थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर उसे पुलिस हिरासत से जेल भेज दिया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




