रील बनाने को लेकर मालगाड़ी के डब्बे पर चढ़ा युवक, विद्युत स्पर्शाघात से झुलसा

प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर
– युवक की हालत नाजुक, प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर रेफर राघोपुर. रेलवे स्टेशन पर रविवार की दोपहर एक 19 वर्षीय युवक मालगाड़ी के डिब्बे पर चढ़ने के दौरान हाई वोल्टेज करंट की चपेट में आ गया. घटना के बाद स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी मच गई. लोगों में दहशत का माहौल बन गया. जानकारी अनुसार, रविवार की दोपहर राघोपुर रेलवे स्टेशन पर एक मालगाड़ी खड़ी थी. इसी दौरान सिमराही वार्ड नंबर 14 निवासी मो जहीर का 19 वर्षीय पुत्र मो मोफिल अचानक मालगाड़ी के डिब्बे के ऊपर चढ़ गया. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि युवक रील बनाने के लिए डिब्बे पर चढ़ा था, जैसे ही वह ऊपर पहुंचा, ऊपर से गुजर रही ओवरहेड इलेक्ट्रिक हाई वोल्टेज लाइन के संपर्क में आ गया. करंट का जोरदार झटका लगते ही युवक बुरी तरह झुलस गया और संतुलन बिगड़ने से नीचे गिर पड़ा. हालांकि गिरने के कारण उसकी जान बच गई. सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को रेफरल अस्पताल राघोपुर पहुंचाया गया. अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार, युवक की स्थिति काफी नाजुक बनी हुई है. प्राथमिक उपचार के बाद भी उसकी हालत गंभीर देखी गई. बेहतर इलाज के लिए युवक को हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










