परंपरा व सामाजिक एकता का प्रतीक है कुश्ती : मोहन यादव

Updated:
विज्ञापन

पूरा मैदान दर्शकों की तालियों और नारों से गूंज उठा

विज्ञापन

राघोपुर. प्रखंड क्षेत्र के धरहरा पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 13 में शुक्रवार को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. प्रतियोगिता में बक्सर, पंजाब, बनारस, हरियाणा, उत्तर प्रदेश समेत पड़ोसी देश नेपाल से आए नामी पहलवानों ने शिरकत की. पहलवानों के बीच जमकर दांव-पेंच आजमाए गए. जिसे देखने के लिए आसपास के गांवों से हजारों की संख्या में लोग उमड़े. पूरा मैदान दर्शकों की तालियों और नारों से गूंज उठा. कुश्ती आयोजन समिति के अध्यक्ष मोहन यादव ने बताया कि विश्वकर्मा पूजा के मौके पर हर साल यहां कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन होता है. यह हमारी परंपरा और सामाजिक एकता का प्रतीक है. इस बार बड़ी संख्या में दूर-दराज से पहलवान आए हैं. जिससे आयोजन की गरिमा और बढ़ गई है. वहीं समिति के सचिव संजय कुमार ने कहा कि गांव-गांव से उमड़ी भीड़ ने यह साबित कर दिया कि खेलों को लेकर लोगों का उत्साह कितना है. हमारी कोशिश रहेगी कि आने वाले वर्षों में इस आयोजन को और बड़े पैमाने पर किया जाए. ताकि स्थानीय खिलाड़ियों को भी राष्ट्रीय स्तर का मंच मिल सके. गांव के युवाओं और बुजुर्गों ने भी आयोजन को सफल बनाने में अहम योगदान दिया. कुश्ती मुकाबलों में जीतने वाले पहलवानों को कमेटी की ओर से सम्मानित किया गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन