ePaper

मनाया गया विश्व रेड क्रॉस दिवस, भाषण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

Updated at : 08 May 2025 6:19 PM (IST)
विज्ञापन
मनाया गया विश्व रेड क्रॉस दिवस, भाषण प्रतियोगिता का किया गया आयोजन

प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया.

विज्ञापन

– राधे श्याम पब्लिक स्कूल के छात्र-छात्रा ने भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पाकर लहराया परचम सुपौल रेडक्रॉस के संस्थापक सर हेनरी डूनांट की जयंती के अवसर पर गुरुवार को इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी सुपौल शाखा द्वारा विश्व रेड क्रॉस दिवस का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम का आयोजन रेड क्रॉस भवन परिसर में किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न विद्यालयों के प्रतिनिधियों, छात्र-छात्राओं एवं रेड क्रॉस सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. इस वर्ष का थीम मानवता की ओर था, जिस पर आधारित भाषण प्रतियोगिता का आयोजन भी कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा. कार्यक्रम की शुरुआत रेड क्रॉस सोसायटी के सचिव राम कुमार चौधरी द्वारा स्वागत भाषण से हुई, जिसमें उन्होंने रेड क्रॉस के उद्देश्यों, इतिहास एवं सामाजिक भूमिका पर प्रकाश डाला. मुख्य अतिथि के रूप में रेड क्रॉस सोसायटी के चेयरमैन डॉ कन्हैया प्रसाद सिंह, वाइस चेयरमैन सुब्रत मुखर्जी, कोषाध्यक्ष अभय तिवारी, पूर्व सचिव अमरेन्द्र कुमार अमर सहित खुर्शीद आलम एवं जॉली खान ने अपने विचार व्यक्त किए और युवाओं को मानवता की सेवा में अग्रसर होने का आह्वान किया. भाषण प्रतियोगिता के विजेता रेडक्रॉस द्वारा आयोजित भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान परिधि कुमारी एवं अमरेन्द्र कुमार राधे श्याम पब्लिक स्कूल संयुक्त रूप से, द्वितीय स्थान सुकृति सिंह सेंट जेवियर्स हाई स्कूल, तृतीय स्थान ऐश्वर्य आरएसएम पब्लिक स्कूल एवं सांत्वना पुरस्कार अदिति सेंट जेवियर्स हाई स्कूल एवं मो शमशेर आलम सुपौल उच्च विद्यालय को दिया गया. प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया. मंच संचालन व आयोजन को सफल बनाने में रेड क्रॉस टीम की सक्रिय भूमिका रही. इस अवसर पर रेड क्रॉस के पेट्रोन सदस्य विजय शंकर चौधरी एवं जगन्नाथ चौधरी, गोविंद पासवान, रामजी प्रसाद, प्रमोद यादव, अमरनाथ साह, मोहित, पंकज मेहता आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन