महिलाओं की समस्या के निदान हेतु सभी थाना में स्थापित किया गया महिला हेल्प डेस्क, सार्वजनिक किया गया मोबाइल नंबर

Updated:
विज्ञापन

थाना में स्थापित किया गया महिला हेल्प डेस्क

विज्ञापन

प्रतिनिधि, सुपौल महिलाओं की समस्या के निदान हेतु सुपौल पुलिस ने 17 थानों में महिला हेल्प डेस्क स्थापित किया है. साथ ही हेल्प डेस्क प्रभारी का थानावार मोबाइल नंबर जारी कर दिया गया है. इसके माध्यम से संबंधित थानों में तैनात महिला पुलिस पदाधिकारी, महिलाओं व छात्राओं की समस्याएं सुनेगी एवं उसका त्वरित निदान करेगी. स्थापित महिला हेल्प डेस्क में महिलाएं अपनी समस्या निःसंकोच बता सकती है. साथ ही महिला हेल्प डेस्क में पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी व कर्मी क्षेत्र अंतर्गत स्कूल, कॉलेज, ग्रामीण क्षेत्र में जाकर महिलाओं के लिए बनाये गये तीन नये आपराधिक कानून के संदर्भ में जागरूकता अभियान चलायेगें. पुलिस अधीक्षक शैशव यादव ने बताया कि सुपौल थाना में पुअनि अनुराधा राज मोबाइल नंबर 8541938485, पिपरा थाना में पुअनि तनुजा कुमारी मोबाइल नंबर 9006571974, किशनपुर थाना में पुअनि रिंकी कुमारी-7779936033, महिला थाना में पुअनि अंजू तिवारी-7209984103, भपटियाही थाना में पुअनि नितू कुमारी-7292948053, त्रिवेणीगंज थाना में पुअनि निधि गुप्ता-9942958707, जदिया थाना में पुअनि रिंकी कुमारी-9931352509, छातापुर थाना में पुअनि प्रज्ञा भारती पल्लवी-7544028924, वीरपुर थाना में पुअनि रश्मि रंजन-8235444330, राघोपुर थाना में पुअनि रितिका कुमारी- 8271277286, करजाईन थाना में पुअनि शांति कुमारी-9942992566, प्रतापगंज थाना में पुअनि अंजली कुमारी-7070909596, बलुआ बाजार थाना में पुअनि मनीषा चक्रवर्ती- 7250840347, निर्मली थाना में पुअनि प्रिती कुमारी-9942848891, मरौना थाना में मसि/537 गायत्री कुमारी- 8969358757, कुनौली थाना में मसि/736 सरोज कुमारी-9431454058 एवं अनु जाति जनजाति थाना में मसि/568 सोनी कुमारी मोबाइल नंबर 7367938529 को हेल्प डेस्क प्रभारी बनाया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन