ePaper

सड़क दुर्घटना में जख्मी महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Updated at : 09 May 2025 7:10 PM (IST)
विज्ञापन
सड़क दुर्घटना में जख्मी महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

प्रखंड क्षेत्र की ढोली पंचायत के कटैया गांव के वार्ड 10 निवासी विष्णुदेव कुमार की 22 वर्षीया पत्नी रुचि कुमारी की मौत सड़क हादसे में हो गयी.

विज्ञापन

सरायगढ़. प्रखंड क्षेत्र की ढोली पंचायत के कटैया गांव के वार्ड 10 निवासी विष्णुदेव कुमार की 22 वर्षीया पत्नी रुचि कुमारी की मौत सड़क हादसे में हो गयी. घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि विष्णु देव कुमार वर्ष 2011 में ढोली पंचायत से विस्थापित होकर भपटियाही पंचायत में पूर्वी कोसी तटबंध के किनारे शरण लेकर रह रहे थे. गुरुवार को पत्नी रुचि कुमारी मकई का डंठल लेकर खेत से अपने घर आ रही थी. हाई स्कूल भपटियाही के समीप एनएच 27 को पार करने के क्रम में अज्ञात एक चार चक्के वाहन की ठोकर से गंभीर रूप से घायल हो गयी. घायल को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायगढ़ भपटियाही में भर्ती कराया. डॉ विभूति कुमार विमल ने घायल महिला का इलाज किया. इलाज के बाद स्थिति गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया. सदर अस्पताल सुपौल में भी डॉक्टर ने इलाज के बाद हालत गंभीर होने के कारण डीएमसीएच दरभंगा रेफर कर दिया. घायल महिला को दरभंगा ले जाने के क्रम में रास्ते में ही मौत हो गयी. थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि मृतका रुचि कुमारी के लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल सुपौल भेज दिया है. परिजनों द्वारा आवेदन मिलने के उपरांत आगे की कार्रवाई की जायेगी. इधर, घटना को लेकर परिजनों में कोहराम मचा हुआ है. मृतका रुचि कुमारी को एक लड़का और एक लड़की है. लड़की आरूषी कुमारी डेढ़ वर्ष और लड़का दिव्यांशु कुमार 7 माह का है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJEEV KUMAR JHA

लेखक के बारे में

By RAJEEV KUMAR JHA

RAJEEV KUMAR JHA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन