मकई की फसल पटवन के दौरान करेंट से महिला की मौत

Updated:
विज्ञापन
मकई की फसल पटवन के दौरान करेंट से महिला की मौत

ग्रामीणों ने बताया कि खेतों में असुरक्षित तरीके से बिजली का उपयोग किया जा रहा है

विज्ञापन

जदिया. कोरियापट्टी पूरब पंचायत के हिरापट्टी वार्ड संख्या 11 में मंगलवार की शाम मकई की फसल पटवन के दौरान करेंट लगने से एक महिला की मौत हो गयी. मृतका की पहचान भूषण यादव की पत्नी निर्मला देवी के रूप में की गयी है. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना के संबंध में बताया जाता है कि निर्मला देवी अपने खेत में मकई की फसल का पटवन कर रही थी. इसी दौरान वह बिजली प्रवाहित तार के संपर्क में आकर गंभीर रूप से झुलस गयी. आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तुरंत अनुमंडल अस्पताल त्रिवेणीगंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया. परिजनों द्वारा पोस्टमार्टम नहीं कराने के कारण शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया. ग्रामीणों ने बताया कि खेतों में असुरक्षित तरीके से बिजली का उपयोग किया जा रहा है, जिससे इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही है.

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन