युवक की मौत, मृतक की पत्नी ने दोस्त पर लगाया जहर खिलाने का आरोप
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 21 Oct 2024 9:57 PM
युवक की मौत, मृतक की पत्नी ने दोस्त पर लगाया जहर खिलाने का आरोप
छातापुर थाना क्षेत्र के कटहरा पंचायत के वार्ड संख्या 10 में एक युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई. मृतक युवक की पत्नी ने उसके दोस्त परजगर खिलाने का आरोप लगाया है. मृतक की पहचान रामदेव शर्मा के 40 वर्षीय पुत्र छोटी शर्मा के रूप में हुई है. घटना रविवार संध्या की बतायी जा रही है. सूचना के बाद सहायक थानाध्यक्ष शाहिद खान मृतक के घर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया. वहीं आवश्यक पूछताछ के बाद पुलिस ने देर रात ही आरोपित युवक को भी हिरासत में ले लिया. तत्पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिए सुपौल भेज दिया गया. इधर युवक की असामयिक हुई मौत के बाद उसके घर कोहराम मचा है. मृतक की पत्नी ललिया देवी ने बताया कि रविवार दिन के दो बजे गांव के ही युवक अरुण शर्मा घर पर आये. उस वक्त उसके पति छोटी शर्मा भोजन कर रहे थे. भोजन के बीच ही अरुण शर्मा उनके पति को साथकर बाहर निकले और अपने वाहन पर बैठाकर चले गये. संध्याकाल करीब पांच बजे गांव के समीप पुल पर उनके पति को छोड़कर अरुण शर्मा भाग निकले. जिसके बाद घर पहुंचे उनके पति की तबीयत बेहद खराब थी. उन्होंने तेल मालिश करने को कहा. इस दौरान उनका शरीर कंपकपाने लगा. श्वासें थमने लगी. उन्हें इलाज के लिए जैसे ही वाहन पर लेकर निकले उन्होंने दम तोड़ दिया. जिंदा रहने की आस में पहले एक निजी अस्पताल फिर सीएचसी छातापुर पहुंचे. जहां चिकित्सक ने उसके पति को मृत घोषित कर दिया. बताया कि दोस्त अरुण शर्मा ने जहर खिलाकर उसे मौत के घाट उतार दिया. घटना को लेकर गांव में लोगों के बीच कई तरह की चर्चाएं हो रही है. कहते है सहायक थानाध्यक्ष मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगा. मृतक की पत्नी के आवेदन में शराब का जिक्र नहीं है. सिर्फ जहर का उल्लेख किया गया है. आरोपित युवक को अहले सुबह ही हिरासत में ले लिया गया है. प्राथमिकी दर्ज कर अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है. शाहिद खान, सहायक थानाध्यक्ष
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










