सोशल मीडिया पर लहरा रहा था हथियार, युवक गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन
सोशल मीडिया पर लहरा रहा था हथियार, युवक गिरफ्तार

गिरफ्तार युवक के पास से एक कट्टा बरामद

विज्ञापन

– गिरफ्तार युवक के पास से एक कट्टा बरामद – गिरफ्तार युवक त्रिवेणीगंज के पूर्व प्रमुख का है बेटा जदिया. सोशल मीडिया पर अपनी धाक जमाने के चक्कर में एक युवक को हथियार के साथ तस्वीर पोस्ट करना महंगा पड़ गया. मामला जदिया थाना क्षेत्र के कोरियापट्टी पश्चिम पंचायत के खूंट गांव का है. जहां त्रिवेणीगंज प्रखंड की पूर्व प्रमुख बीबी रुखसाना खातून के पुत्र मो अनीश उर्फ राजा ने सोशल मीडिया पर कट्टा के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की थी. तस्वीर पोस्ट होते ही वायरल हो गई और पुलिस की नजर में आ गई. जदिया थानाध्यक्ष राजीव कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डिजिटल साक्ष्यों का विश्लेषण किया और आरोपी की गतिविधियों को ट्रैक किया. शुक्रवार सुबह पुलिस ने खूंट गांव से मो अनीश को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने आरोपी के पास से एक अवैध देसी कट्टा भी बरामद किया है. थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उसे न्यायिक हिरासत में सुपौल भेजा जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
राजीव कुमार झा

लेखक के बारे में

By राजीव कुमार झा

राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन