अधिवक्ता के निधन पर शोक की लहर

संघ ने अधिवक्ता की पत्नी को दी 01 लाख की आर्थिक सहायता
– संघ ने अधिवक्ता की पत्नी को दी 01 लाख की आर्थिक सहायता त्रिवेणीगंज. अनुमंडलीय विधिज्ञ संघ के पूर्व अध्यक्ष सह संस्थापक सदस्य रहे अधिवक्ता द्वारका प्रसाद सिंह के निधन पर अनुमंडलीय विधिज्ञ संघ से जुड़े अधिवक्ताओं ने वकालतखाना परिसर में बुधवार को दो मिनट का मौन धारण कर मृत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की. इस बाद संघ के पदाधिकारी व सदस्यों ने उनके पैतृक गांव थाना क्षेत्र के लहर्निया पहुंचकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की. उनकी पत्नी को एक लाख रुपये का चेक सौंपकर आर्थिक सहयोग प्रदान किया. इस दौरान उपस्थित अधिवक्ताओं ने दिवंगत द्वारका प्रसाद सिंह के योगदान को याद करते हुए कहा कि वे विधि क्षेत्र के एक समर्पित, ईमानदार और सम्मानित व्यक्तित्व थे. जिनकी कमी लंबे समय तक महसूस की जाएगी. मौके पर संघ के अध्यक्ष राजकुमार हजारी, सचिव सुभाष चंद्र प्रसाद, पूर्व अध्यक्ष विशेश्वर प्रसाद बिमल, पूर्व सचिव उपेंद्र यादव, सुधीर कुमार वर्मा, कोषाध्यक्ष जयप्रकाश मंडल, मनोज रोशन, रोशन कुमार, सुधीर सिंह, नवीन कुमार, रामप्रसाद साह, बिपिन सिंह, शिवशंकर भगत आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










