एचपीएस कॉलेज के सामने सड़क पर जलजमाव, लोगों को आवागमन में हो रही परेशानी

राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है
निर्मली. नगर पंचायत निर्मली के वार्ड नंबर 07 स्थित एचपीएस कॉलेज के सामने सड़क पर जलजमाव और कीचड़ के कारण स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. राहगीरों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है.. स्थानीय निवासी नीतीश कुमार, नीरज कुमार, निखिल और प्रभास कुमार सहित अन्य लोगों कहा कि सड़क किनारे नाले का निर्माण नहीं होने के कारण पानी की निकासी नहीं हो पाती जिससे सड़क पर लगातार जलजमाव बना रहता है. बताया कि यह समस्या पिछले दो महीनों से अधिक समय से बनी हुई है. प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है. जलजमाव के कारण अब पानी से बदबू आने लगी है. जिससे क्षेत्र में बीमारी फैलने की आशंका भी बढ़ गई है. स्थानीय लोगों ने नगर पंचायत निर्मली प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या का समाधान कर सड़क से जलजमाव और कीचड़ हटाने की मांग की है. हल्की बारिश से उक्त सड़क पर भारी जलजमाव लग जाती है. खास कर बारिश के समय लोगों को चलना मुश्किल हो जाता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By राजीव कुमार झा
राजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 02 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत हिन्दुस्तान से की. अभी प्रभात खबर ब्यूरोचीफ के पद पर सुपौल में काम कर रहे हैं. शिक्षा, कला-संस्कृति, सामाजिक कार्य व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










